{"_id":"5c91153dbdec22143b6f07ca","slug":"31553012029-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र में वोट डालना अति आवश्यक: डॉ. शशांक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र में वोट डालना अति आवश्यक: डॉ. शशांक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में जानकारी देने के दृष्टिगत मंगलवार को स्नातकोत्तर डिग्री कॉलेज और आईटीआई नाहन में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवाओं को मतदान के महत्व और वीवीपैट के बारे में जानकारी दी गई। शिविर की अध्यक्षता करते हुए हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के परीवीक्षाधीन अधिकारी डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने बताया कि लोकतंत्र में वोट देना अति आवश्यक है। युवाओं को लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। डॉ. शशांक ने युवाओं को मतदान के दौरान प्रयोग होने वाले उपकरणों की जानकारी देते हुए बताया कि मतदान के दौरान वीवीपैट मशीन का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें मतदान करने वाले व्यक्ति को वीवीपैट में प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह दिखाई देगा, जिससे यह पुष्टि हो सके कि जिस प्रत्याशी को उसने वोट दिया है, वोट उसी को प्राप्त हो। उन्होंने युवाओं को मतदाता पंजीकरण प्रपत्र वितरित किए। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया और आग्रह किया कि वे अपने घर-गांव इत्यादि के लोगों को वोट के महत्व के बारे में जागरूक करें। जिन युवाओं ने पहली जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है और जिन पात्र लोगों ने अभी तक किन्हीं कारणों से अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं करवाया है, ऐसे सभी पात्र मतदाता अपने निकट के बूथ केंद्र पर जाकर बीएलओ अथवा एसडीएम और तहसील कार्यालय में अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवाएं। शिविर में युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डिग्री कॉलेज नाहन वीना राठौर सहित संस्थान के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।