{"_id":"5b59fffd4f1c1bee748b61fc","slug":"31532624893-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिनदी का बढ़ा जलस्तर, बस्ती खाली करने को कहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरिनदी का बढ़ा जलस्तर, बस्ती खाली करने को कहा
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। जिले में हो रही भारी वर्षा के कारण वीरवार दोपहर को गिरि नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया है। इससे नदी किनारे बसे परिवारों पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। यहां दर्जन भर परिवार अस्थायी झोंपड़ी का निर्माण कर रह रहे हैं। वीरवार को हुई मूसलाधार वर्षा के कारण गिरिनदी आरपार हो गई। इससे यहां रह रहे लोग डर के मारे अपनी झोपड़ियों से बाहर निकल आए। यहां एक ओर गिरिनदी ओर दूसरी और जलाल नदी के उफान होने से ओर पानी ही पानी नजर आने लगा। आलम यह था कि गिरिनदी पर लगाया जाने वाला लोहे का पुल भी तेज बहाव के कारण एक ओर लग गया। उधर, जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार देवी सिंह कौशल ने गिरिनदी के किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से बस्ती खाली करने के निर्देश दिए हैं। देवी सिंह कौशल ने कहा कि जरूरत पड़ी तो इन परिवारों को किसी सुरक्षित स्थान पर बसाया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल वर्षा के कारण किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।