फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   विधानसभा अध्यक्ष ने नाहन की सड़कों का लिया जायजा

विधानसभा अध्यक्ष ने नाहन की सड़कों का लिया जायजा

Thu, 22 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने नाहन की सड़कों का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने वीरवार को अधिकारियों के साथ पैदल चलकर नाहन शहर की विभिन्न सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर परिषद और पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि मालरोड पर पार्किंग को सुव्यवस्थित किया जाए ताकि वाहनों की आवाजाही में कोई परेशानी न हो। डॉ. बिंदल ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि मालरोड पर शौचालय आदि की व्यवस्था के लिए दो मंजिला भवन की ड्राइंग तैयार की जाए। मालरोड पर नगर परिषद को लोगों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय का प्रबंध करने के निर्देश भी दिए ताकि शहर में बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने कहा कि मालरोड पर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के साथ ऊपर की ओर दीवार लगाकर पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाए। शहर में जिन पार्किंग का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, ऐसी सभी पार्किंग का प्राक्कलन तैयार करने के लिए उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश जारी किए गए। उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि रानीताल और गौरा भवन के साथ जहां पानी की अत्यधिक रिसाव होने से सड़कें खराब हो रही हैं, ऐसे स्थलों में एक दिन के भीतर कार्रवाई करके इसकी आवश्यक मरम्मत करवाई जाए। इसके अतिरिक्त एचडीएफसी बैंक और बस स्टैंड के समीप सड़क पर जो नाली बैठ गई हैं इस स्थल की शीघ्र मरम्मत करने के लिए उन्होंने नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा अनीता शर्मा, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, नाहन भाजपा मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, जिला परिषद सदस्य विनय कुमार, मनीष चौहान सहित नगर परिषद के पार्षद और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed