{"_id":"5a314e804f1c1b59678c1e54","slug":"31513180800-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से सड़क पर भरा कीचड़, फंसे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से सड़क पर भरा कीचड़, फंसे वाहन
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब/ राजपुर (सिरमौर)।
लोनिवि पांवटा विश्राम गृह से लेकर नगर परिषद खेल मैदान तक जल निकासी नालियों को भूमिगत करने का कार्य प्रगति पर है। इसके चलते दो सप्ताह से खुदाई व भराई कार्य चल रहा है। मंगलवार को हल्की बारिश के बाद इस मार्ग पर करीब 200 मीटर संपर्क मार्ग पर कीचड़ ही कीचड़ हो गया। उधर, बारिश की वजह से पांवटा-बांगरण-पुरूवाला सड़क भी बारिश से खस्ताहाल हो गई है। इस वजह से इस सड़क पर गुजरना मुश्किल हो गया है।
पांवटा निवासी शाहबाज खान, भरत राणा, प्रवेश शर्मा, सुरजीत सिंह, आफताब व कांता शर्मा का कहना है कि विकास कार्य प्रगति पर है लेकिन जनता की दिक्कतों को भी मद्देनजर रखना जरूरी है। इस तरह की भीड़भाड़ वाले स्थलों पर कार्य को शीघ्र पूरा करने की समय सीमा तय होना जरुरी है।
इसी मार्ग से प्रसिद्ध गुरुद्वारा साहिब, मिनी सचिवालय, नगर परिषद कार्यालय, कोर्ट परिसर, पांवटा थाना, लोनिवि के विश्राम गृह, मुख्य पार्क व खेल मैदान को संपर्क मार्ग जाता है। इस मार्ग पर छोटे वाहनों की पार्किंग भी होती है। खुदाई के काफी दिनों बाद भी रास्ते पर मिट्टी पड़ी है। बारिश शुरू होने से पहले रास्ते को शीघ्र सुचारु किया जाना जरूरी है। मंगलवार को हल्की बारिश के बाद मार्ग पर पैदल तक चलना कठिन हो रहा था। कीचड़ ही कीचड़ होने से राहगीरों व दोपहिया वाहनों को हादसों का खतरा बना हुआ है। बड़े वाहन गुजरने पर साथ लगती दुकानों व वकीलों के चैंबर की तरफ कीचड़ पहुंच रहा है।
विज्ञापन
उधर, नगर परिषद कमेटी पांवटा अध्यक्ष कृष्णा धीमान ने कहा कि मार्ग पर कार्य प्रगति पर है। संबंधित ठेकेदार को शीघ्र कार्य पूरा करने को कहा जाएगा। उधर, बारिश से पांवटा-बांगरण-पुरूवाला सड़क की हालत खस्ता हो गई है। सड़क की उखड़ी टारिंग, गड्ढे एवं टूटे किनारे से सड़क पर गुजरना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं पांवटा से भूंगरनी, बांगरण, पुरूवाला, खोडोवाला की ओर चलने वाले वाहनों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर पानी भरा होने पर पैदल चलना ही मुश्किल बन गया है।
उधर, लोनिवि के सहायक अभियंता राकेश खंडूजा ने कहा कि अधिकतर सड़कों की टारिंग और मरम्मत हो चुकी है। जबकि कुछेक की करवाई जा रही है।