{"_id":"6ad37716823ba4d50a0fe1c3","slug":"275-students-showcased-their-talent-at-the-district-level-childrens-science-congress-nahan-news-c-177-1-nhn1002-191849-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में 275 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में 275 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Sun, 18 Oct 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
पीएमश्री स्कूल नाहन में जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिता के वि
-विधायक अजय सोलंकी ने विजेताओं को किया सम्मानित
साइंस स्किट में पीएमश्री स्कूल नाहन रहा प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का शनिवार को समापन हुआ। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के करीब 275 विद्यार्थियों ने भाग लिया। समापन समारोह में नाहन के विधायक अजय सोलंकी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञान प्रश्नोत्तरी के जूनियर वर्ग में डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां की गार्गी सिंह और प्रियंका की टीम प्रथम रही। सीनियर वर्ग में अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के आरुष कटोच और नीरज कुमार, जबकि सेकेंडरी वर्ग में द स्कॉलर्स होम के समरवीर और भूषण चौहान की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
मैथेमैटिकल ओलंपियाड के जूनियर वर्ग में जीएनएम पब्लिक स्कूल शुभखेड़ा के रोनिक तयाल प्रथम रहे। सीनियर वर्ग में द स्कॉलर्स होम पांवटा साहिब के बनोथ ललित मेनन और सीनियर सेकेंडरी वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनंद के आदित्य शर्मा ने बाजी मारी।
विज्ञापन
साइंस एक्टिविटी कॉर्नर के जूनियर वर्ग में द स्कॉलर्स होम की रीतिका चौहान, सीनियर वर्ग में जीएनएम पब्लिक स्कूल शुभखेड़ा की अवलीन कौर और सीनियर सेकेंडरी वर्ग में इसी स्कूल की प्रभनूर कौर प्रथम रहीं। इनोवेटिव साइंस मॉडल के जूनियर वर्ग में जीएनएम पब्लिक स्कूल शुभखेड़ा के आरव ठाकुर और सीनियर वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर भारापुर के मणिक चौधरी ने पहला स्थान हासिल किया।
साइंस प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जीएनएम देवी नगर की प्रगति और सीनियर वर्ग में हिमालयन पब्लिक स्कूल पुरुवाला के चंद्रशेखर प्रथम रहे। साइंस स्किट में मेजबान पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन की टीम ने पहला, द स्कॉलर्स होम पांवटा साहिब ने दूसरा और एवीएन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य दीपिका ने आयोजन में सहयोग देने वाले अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता अनुपमा शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, मूल्यांकनकर्ता और निर्णायक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।