फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सिरमौर में खुलेंगे छह बीपीओ केंद्र

सिरमौर में खुलेंगे छह बीपीओ केंद्र

Sun, 04 Feb 2018 11:15 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर में खुलेंगे छह बीपीओ केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)।
सिरमौर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। सिरमौर में बीपीओ (बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग) केंद्र के माध्यम से लोगों को एक छत के नीचे 150 तरह की सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। जिले में इस तरह के 6 केंद्र खोले जाएंगे। सिरमौर प्रशासन व सीएससी (लोकमित्र) प्रबंधन ने खोड़ोवाला में पहला केंद्र खोल दिया है। उपायुक्त ललित जैन ने इसका शुभारंभ किया था।

इसी कड़ी के तहत सीएससी शिलाई औद्योगिक प्रशिक्षण क्षेत्र में नई पहल कर रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सीएससी के अंतर्गत शिलाई में बीपीओ केंद्र खोला जा रहा है। इसके लिए सीएससी प्रबंधन ने प्रक्रिया आरंभ कर दी है। सरकार ने शिलाई में एक महीने के भीतर बीपीओ केंद्र खोलने के फरमान जारी किए हैं।
विज्ञापन

शुरूआत में इस केंद्र से आउटसोर्स आधार पर दस कंप्यूटर ऑपरेटर के पद भरे जा रहे हैं। गौरतलब है कि लोकमित्र केंद्रों शजरा नस्ब, नकल जमाबंदी, बीमा योजना, आधारकार्ड, फास्ट टेग, ऑनलाइन फोर्म, पेनकार्ड, सहित विभिन्न प्रकार के पंजीकरण सहित दर्जनों सेवाएं लोगों को दी जा रही हैं। अब सरकारी गाइड लाइन के हिसाब से केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी प्रोजेक्टों का बेसलाइन सर्वे बीपीओ केंद्रों के माध्यम से किया जाएगा। इतना ही नहीं इस केंद्र के माध्यम से व्यापारी, शिक्षण संस्थान, निजी कंपनियां, विभिन्न संस्थाएं मात्र 20 रुपये काल रेट के हिसाब से अपनी जानकारी क्षेत्र व प्रदेश के हर वर्ग तक पहुंचा पाएंगे। बीपीओ केंद्र के माध्यम से अब लोगों को सरकारी व निजी तौर पर 150 से अधिक सेवाएं मिल पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिलाई सीएससी केंद्र संचालक मोहन चौहान ने बताया कि फिलहाल बीपीओ केंद्र में केवल लड़कियों को वरीयता दी जाएगी। यह पहल सरकार के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को घरद्वार पर ही नौकरी के अवसर प्रदान करने के लिए की गई है।

जिला सिरमौर के सीएससी प्रबंधक विकास कश्यप व आशुतोष ने बताया कि जिला सिरमौर के हर उपमंडल पर एक बीपीओ केंद्र खोला जाएगा। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में जिला स्तर पर एक बीपीओ केंद्र खोलने की योजना है। केंद्र व प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार एक माह के अंदर जिला में सभी केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed