फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सीएम के समक्ष रखेंगे बंद माईने खुलवाने का मुद्दा: सुखराम

सीएम के समक्ष रखेंगे बंद माईने खुलवाने का मुद्दा: सुखराम

Tue, 20 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
सीएम के समक्ष रखेंगे बंद माईने खुलवाने का मुद्दा: सुखराम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा/ राजपुर (सिरमौर)।
पांवटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी ने आंजभोज क्षेत्र की जन समस्याओं को सुना। ग्राम टौरू रेस्ट हाउस में जनता का दरबार लगा था। इस दौरान क्षेत्र की जन समस्याओं को सुना और कुछ का मौके पर ही समाधान किया गया। इससे पहले ग्रामीणों ने विधायक का गांव पहुंचने पर स्वागत किया।
विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि सार्वजनिक विकास को प्राथमिकता मिलेगी। आंजभोज की सड़कों को विधायक प्राथमिकता में रखा है। राजपुर से आगरों सड़क को बनाने के विभाग को निर्देश दिए हैं। बनौर सड़क की डीपीआर बन रही है। करीब 12 करोड़ की लागत की सिंचाई योजना तैयार हो रही है। जो जल्द स्वीकृत करवा कर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। कलाथा-बढ़ाणा स्कीम के लिए 5 लाख बजट दिया है। डांडा पागर के लिये एक पेयजल योजना की व दो सिंचाई योजनाओं को स्वीकृत करवाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से बात करके माइनों को फिर से खुलवाया जाएगा ताकि बेरोजगारी की समस्या को दूर हो सकें। राजपुर अस्पताल में शीघ्र डॉक्टर की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर तहसीलदार पांवटा राजकुमार ठाकुर, बीडीसी चेयरमैन रमेश तोमर, दिनेश नेगी, अरविंद गुप्ता, पंचायत प्रधान ममता देवी, सुनील चौहान, सुरेश कुमार, चरणजीत सिंह, सुमेर धीमान, कलम तोमर, संतराम तोमर, शिवानी शर्मा, सपना, ममता गोयल, सुनील परमार, बलबीर चौहान, जगत तोमर, महेंद्र फौजी, हितेंद्र कुमार व प्रताप सिंह समेत महिलाएं व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed