फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   20 road closed in sirmaur

Sirmour News: सिरमौर में 20 सड़कें और 156 ट्रांसफार्मर बंद, दिक्कतें बरकरार

Wed, 28 Jan 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
20 road closed in sirmaur
पच्छाद में आसमानी बिजली गिरने से महिला घायल, दो बैलों की मौत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/सराहां/कफोटा (सिरमौर)। सिरमौर जिले में बारिश और बर्फबारी से प्रभावित जनजीवन अभी भी पटरी पर नहीं लौट पाया है। मंगलवार देर रात बारिश, आसमानी बिजली गिरने और अंधड़ चला। इसके चलते 20 सड़कें बंद हो गईं। वहीं 156 ट्रांसफार्मर अभी भी सुचारू नहीं हो पाए हैं। जिले के कई स्थानों पर अभी भी ब्लैक आउट है।

पच्छाद उपमंडल की टिक्करी कुठाड़ पंचायत के खडोह गांव आसमानी बिजली गिरने से एक महिला घायल हो गई, जबकि उसके दो बैलों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शाम के समय शारदा अपनी गोशाला में पशुओं को घास डालने गई थी। अचानक आसमानी बिजली गिरने से उसके दोनों पांव में चोटें आई, वहीं उसके दो बैल भी बिजली की चपेट में आ गए। एसडीएम पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा ने बताया हल्का पटवारी को मौका स्थल पर भेज कर मामले की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन


उधर, बारिश और बर्फ के चलते लोक निर्माण विभाग के नाहन मंडल की 10, संगड़ाह की आठ और शिलाई की दो सड़कें बंद हैं। इसके अलावा नाहन मंडल के 13, पांवटा के 21 और राजगढ़ के 122 ट्रांसफार्मर बहाल नहीं हो पाए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अरविंद कुमार ने बताया कि 22 जनवरी के बाद जिला सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और लगातार बारिश के चलते कई सड़कें मलबा और बर्फ जमने के कारण बंद हो गई हैं। विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में मशीनरी तैनात कर दी गई है और लगातार सड़कों को खोलने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिलाई क्षेत्र के ट्रांसगिरि क्षेत्र में बिजली की आंखमिचौनी से लोग परेशान हैं। बिजली बोर्ड ने क्षेत्र के लिए पांवटा से आपूर्ति दे रखी है। लोड अधिक होने के चलते बार-बार कट लग रहे हैं। बारिश और बर्फबारी से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। स्थानीय निवासी सुरजीत पुंडीर, मामराज, रतिराम, संजीव कुमार, राकेश ने बताया कि हर पांच मिनट के बाद बिजली चली जाती है। इसके चलते परेशानी हो रही है। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता रवि शंकर चौहान ने बताया कि अंधड़ चलने के कारण तार टकरा रहे हैं और ट्रिपिंग हो रही है। इसकी मरम्मत करवा समस्या का समाधान करवाया जा रहा है।

.......बाक्स...........
बर्फबारी के बाद जिले में 12 बस रूट प्रभावित
नाहन। जिले में हुई बर्फबारी और भारी बारिश के बाद यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। बुधवार को भी एचआरटीसी के करीब 12 रूट प्रभावित हुए हैं। बस अड्डा प्रभारी नाहन अनिल कुमार ने बताया कि बर्फबारी एवं बारिश के बाद एचआरटीसी के नाहन से चलने वाले करीब एक दर्जन बस रूट प्रभावित हुए हैं। कई क्षेत्रों में बसें फंसी हुई हैं। उन्होंने बताया कि हरिपुरधार नौराधार गत्ताधार क्षेत्र में हुई बर्फबारी के बाद मार्ग अवरुद्ध होने के चलते एचआरटीसी की बसें रूट पर नहीं जा पा रहीं। बस रूट प्रभावित होने के चलते रोजाना निगम को करीब एक लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed