{"_id":"5cb3494dbdec22142a7214d3","slug":"191555253581-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीधार ने जासवी को हराकर जीती कबड्डी ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीधार ने जासवी को हराकर जीती कबड्डी ट्रॉफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा/शिलाई (सिरमौर)। नवयुवक मंडल ढाडस ने कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। प्रतियोगिता में 24 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में नैनीधार ने जासवी की टीम को 25-16 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। अमित ठाकुर प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी व अशोक ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर की ट्रॉफी मिली।
सेमीफाइनल में नैनीधार और शखोली के बीच कड़ी टक्कर हुई। रोमांचक मुकाबले में अंतिम 2 मिनट में फैसला हुआ। नैनीधार ने सखोली को 28-21 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल जासवी व नैनीधार के बीच हुआ। नैनीधार ने जासवी को 25-16 से हराकर खिताब को अपने नाम कर लिया। नैनीधार टीम को ट्रॉफी व 31000 रुपये इनाम में दिए गए। उपविजेता जासवी को ट्रॉफी व 15000 रुपये इनाम में दिए गए। बेस्ट प्लयेर का खिताब अमित कुमार को दिया गया। जबकि, बेस्ट डिफेंडर पुरस्कार अशोक ठाकुर को मिला। नैनीधार कबड्ड़ी टीम के कोच विनय ठाकुर ने विजेता टीम के कप्तान अशोक ठाकुर, उपकप्तान अमित कुमार, टीम सदस्यों सुनील ठाकुर, विकेश ठाकुर, संजय ठाकुर, मदन ठाकुर, रणवीर, रितिक ठाकुर व भरत ठाकुर को बधाई दी।