{"_id":"5b2e60f54f1c1b624d8b7c35","slug":"191529766133-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस करोड़ से चमकेगा नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस करोड़ से चमकेगा नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
road shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)।
नाहन-सराहां-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे जल्द ही चकाचक होगा। इस सड़क की मरम्मत के लिए दस करोड़ रुपये की परियोजना तैयार कर मंजूरी के लिए भेजी गई है। लगभग 76 किलोमीटर लंबे इस सड़क मार्ग पर नए सिरे से टारिंग की जाएगी। वहीं संकरे स्थानों को चौड़ा किया जाएगा और जगह-जगह साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए केंद्र सरकार की वार्षिक योजना के तहत रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट के तहत नेशनल हाईवे सड़क की सुपर एलिवेशन, सड़क के मोड़ों को चौड़ा करने व सड़क की चौड़ाई बढ़ाने को लेकर भी प्रपोजल भेजी गई है। पहले चरण में सराहां से कुमार हट्टी के बीच इसी वर्ष 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अगले वर्ष नाहन से सराहां के बीच में टारिंग, साइन बोर्ड व अन्य कार्य होंगे।
गौरतलब है कि इस सड़क के नेशनल हाइवे बनने से सोलन व सिरमौर जिला के सैकड़ों गांव लाभान्वित हुए हैं। इस सड़क के नेशनल हाईवे में जाने से सोलन जिला की कसौली विधानसभा क्षेत्र व सिरमौर जिला के पच्छाद, नाहन, रेणुका व पांवटा साहिब विधानसभा के लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश राज्य के लोगों के लिए भी शिमला, मनाली, कुल्लू व सोलन इत्यादि पर्यटक स्थलों में पहुंचने के लिए आसानी होगी।
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी, तारा दत्त शर्मा, जिला परिषद सदस्य दयाल प्यारी, पंचायत समिति अध्यक्षा पच्छाद उषा तोमर, चाकली पंचायत के पूर्व प्रधान जयप्रकाश शर्मा, नहर सवार पंचायत की प्रधान कल्पना शर्मा, बनाहं धीनी पंचायत के प्रधान अशोक कुमार, गीता राम शर्मा, अशोक कुमार, बीडीसी सदस्य राजेश शर्मा, सोमदत्त, विद्यासागर, दर्शन लाल शर्मा ने बताया कि इस सड़क के नेशनल हाईवे बनने से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, जिला से जाने वाली नकदी फसलों के लिए यह सड़कें कारगर साबित होंगी।
नेशनल हाईवे विभाग के अभियंता अभय सिंह चौहान ने बताया कि इस सड़क पर बरसात के बाद 10 करोड़ रुपये लगाए जाएंगे। सड़क में टारिंग, साइन बोर्ड समेत कई कार्य होंगे।