{"_id":"5ab3c1b14f1c1bc3758b6e36","slug":"191521729969-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिश्रवाला में सालाना धर्म प्रचार जोड़ के लिए स्थान चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिश्रवाला में सालाना धर्म प्रचार जोड़ के लिए स्थान चिन्हित
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मिश्रवाला में होने वाले धर्म प्रचार जोड़ कार्यक्रम के स्थल का वीरवार को निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्थान को भी चिन्हित किया गया। इससे यहां दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के थमने की उम्मीद है। बता दें कि यहां आयोजन स्थल को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।
पिछले 22 सालों से मदरसा कादरिया में ही कार्यक्रम होता आया है लेकिन इस बार मदरसा कादरिया प्रबंधन ने बच्चों के पेपर व कार्यक्रम को लेकर किसी दूसरे स्थान पर कार्यक्रम के आयोजन संबंधी बातें सामने आ रही थीं।
वीरवार को जिलाधीश सिरमौर ललित जैन, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी, एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा व डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मिश्रवाला का दौरा किया। इस दौरान आयोजन समिति सदस्य मरकज मस्जिद प्रधान अकबर अली, वक्फ बोर्ड सदस्य बेनजीर, पंचायत प्रधान शुकरदीन, बीडीसी सदस्य मिश्रवाला फरीज खान, बाबू खान, नसीम मोहम्मद व इस्लाम समेत धर्म प्रचार जोड़ कार्यक्रम समिति सदस्यों ने उनके समक्ष आयोजन की समस्त जानकारी रखी। उन्होंने कहा कि 22 सालों से यहां कार्यक्रम होता आया है। इस बार आयोजन स्थल बदलना पड़ रहा है। आयोजन समिति सदस्यों ने कहा कि स्थानीय मस्जिदों में बाहरी राज्यों व प्रदेश भर से पहुंचने वाले हजारों यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। शुक्रवार को धार्मिक जोड़ कार्यक्रम को चिन्हित स्थल पर भी टेंट लगा कर ठहरने की व्यवस्था होगी। मरकज मस्जिद मिश्रवाला के साथ लगती करीब 30 बीघा जमीन पर कार्यक्रम आयोजन तय हुआ है।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम को स्थल चिन्हित कर लिया है जिसका वीरवार को डीसी व एसपी ने भी जायजा लिया ताकि 24 से 26 मार्च को होने वाला कार्यक्रम शांतिप्रिय ढंग से हो सके।