फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अंतर कॉलेज हॉकी में पांवटा कॉलेज टीम प्रदेश में रनरअप

अंतर कॉलेज हॉकी में पांवटा कॉलेज टीम प्रदेश में रनरअप

Mon, 27 Nov 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
अंतर कॉलेज हॉकी में पांवटा कॉलेज टीम प्रदेश में रनरअप
हॉकी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा कॉलेज टीम ने पुरुष वर्ग हॉकी अंतर कॉलेज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर रनर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पांवटा कॉलेज लौटने पर टीम का शानदार स्वागत किया गया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. किरण वीर सिंह, टीम इंचार्ज प्रो. देवेंद्र गुप्ता व हॉकी टीम समन्वयक डॉ. जाहिद अली मलिक ने कहा कि हॉकी चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2017 सुंदरनगर में हुई। पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में पांवटा कॉलेज टीम ने चंबा कॉलेज टीम को 4-2 से तथा सेमीफाइनल में ऊना को निर्णायक स्ट्रोक में 3-2 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

फाइनल में भी दमदार प्रदर्शन रहा।

केवल एक गोल के अंतर से टीम हार कर उप विजेता बनीं। टीम कप्तान सुनील जोशी, कपिल उप कप्तान, विशाल गोलकीपर, मो. साहिल, शाहरुख खान, निखिल, विनोद कुमार, खुर्शीद, आकाश शर्मा, राहुल धीमान, आसिफ समेत खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने प्रदेश स्तर पर उप विजेता रही पांवटा कॉलेज हॉकी टीम इंचार्ज प्रो. देवेंद्र गुप्ता, टीम समन्वयक डॉ. जाहिद अली मलिक, टीम सदस्यों व कॉलेज स्टाफ को बधाई दी है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed