फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दुकानदारों के कर्जदार हो गए जलवाहक, राशन देना भी किया बंद

दुकानदारों के कर्जदार हो गए जलवाहक, राशन देना भी किया बंद

Mon, 26 Mar 2018 11:41 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
दुकानदारों के कर्जदार हो गए जलवाहक, राशन देना भी किया बंद
rupees
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)।
जिला सिरमौर व शिमला की सीमा से सटी कुपवी तहसील की 6 पंचायतों में कार्यरत जलरक्षकों को उनके मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया है। इसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि जलवाहक अब दुकानदारों के भी कर्जदार हो गए हैं। कर्ज तले जलरक्षक इतने डूब गए हैं कि अब दुकानदारों ने भी राशन उधारी पर देना बंद कर दिया है। इससे जलरक्षकों को अपने परिवार का पालन पोषण करना भी मुश्किल हो गया है।
तहसील की चड़ोली, जुड़ू शिलाल, नौरा बौरा, बांदल कफलाह, मझोली व वावत पंचायत के जलरक्षकों को मार्च 2017 में अंतिम बार वेतन मिला था। इसके बाद इन कर्मचारियों ने आईपीएच व पंचायत कार्यालयों के कई चक्कर काटे लेकिन हर बार ही निराशा हाथ लगी। विभिन्न पंचायतों में कार्यरत संतोष समटा, बलबीर सनपाल्टा, प्रकाश चाकर, राजेंद्र छिंटा, लाल सिंह ठाकुर, सोहन सिंह व राकेश ठाकुर आदि जलरक्षकों ने बताया कि पिछले एक वर्ष से उन्हें मानदेय नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि अब दुकानदारों ने राशन देना भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन

बाक्स
दो विभागों के बीच फंसे जलरक्षक
दरअसल, जलरक्षक दो विभागों के बीच फंसकर रहे गए हैं। मात्र 1500 मासिक वेतन पाने वाले जलरक्षकों से कार्य पंचायतीराज विभाग करवाता है और वेतन का भुगतान आईपीएच विभाग करता है। वेतन के भुगतान के लिए भी इन कर्मचारियों को लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। सरकार इनके वेतन का पैसा आईपीएच विभाग के हैड ऑफिस भेजती है। इसके बाद विभाग उपमंडल कार्यालयों में एलओसी भेजता है। इसके बाद आईपीएच विभाग पैसे को पंचायतीराज विभाग के पास जमा करता है। यह प्रक्रिया कई माह तक चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वर्ष से नहीं आई एलओसी
उधर, आईपीएच के कनिष्ठ अभियंता प्रेम ठाकुर ने बताया कि मार्च 2017 के बाद एलओसी न मिलने के कारण कुछ पंचायतों के जलरक्षकों के वेतन का भुगतान रुका है। उन्होंने बताया कि पहले एलओसी उपमंडल कार्यालयों में आती थी, लेकिन अब हैड ऑफिस से पैसा सीधा पंचायतीराज विभाग को भेजा जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed