{"_id":"5a0ee9954f1c1b87698bc050","slug":"181510926741-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी की टक्कर से स्कूली छात्राओं समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी की टक्कर से स्कूली छात्राओं समेत चार घायल
Updated Fri, 17 Nov 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
डाइट के समीप शुक्रवार को एक तेज तफ्तार स्कूटी ने सड़क से गुजर रही दो स्कूली छात्राओं को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में दो अन्य महिलाओं को भी चोटें आई हैं। उधर, पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार डाइट के समीप स्कूटी (एचपी18ए-2042) की टक्कर से दो छात्राएं व दो महिलाएं घायल हो गईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी विक्रांत पुंडीर व पायलेट देवेंद्र ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
गनीमत यह रही कि किसी को भी हादसे में ज्यादा चोटें नहीं आई। ईएमटी विक्रांत पुंडीर ने बताया कि घायलों की पहचान 6 वर्षीय ईशु, 12 वर्षीय ईभू, 28 वर्षीय कांता व 55 वर्षीय शमशाद के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों घायल छात्राएं होली हार्ट स्कूल की हैं। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं। बाक्स--
विज्ञापन
सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल
शहर की सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बीते दिन आईटीआई के समीप पीजी कॉलेज नाहन की एक छात्रा भी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई थी। छात्रा नैनिका ठाकुर का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। इससे पहले भी सड़क चलते राहगीरों के वाहनों की चपेट में आने के मामले सामने आ चुके हैं।