{"_id":"5caf5104bdec2213ee5d56f6","slug":"171554993412-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में दिनभर रही बिजली की आंख मिचौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में दिनभर रही बिजली की आंख मिचौली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में वीरवार को बिजली की आंख मिचौली जारी रही। दिनभर बिजली की सप्लाई सुचारु न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर के साथ लगते कांशीवाला सब स्टेशन में रात के समय पैनल में ब्लास्ट होने के कारण वीरवार को दिनभर बिजली की समस्या रही। शहर के कई हिस्सों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की कई पंचायतों में भी बिजली गुल रही। लिहाजा, दिन में कई-कई बार लंबे कट लगने के कारण सरकारी एवं निजी संस्थानों का कार्य ठप रहा। गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। इससे पहले देर रात को भी बिजली की आपूर्ति ठप हो गई थी। जो कि सुबह को बहाल हुई। लेकिन, इसके बाद दिनभर फिर से बिजली का आना-जाना लगा रहा। स्थानीय लोगों संजीव कश्यप, सुनील कुमार, संदीप कुमार, संजय कुमार, हेमंत कुमार, राज कुमार, पंकज, राकेश, रमेश का कहना है कि पूरा दिन बार-बार बिजली जाने से काफी परेशानी हुई। दुकानदारों और स्थानीय लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। गर्मी में बिना पंखों और कूलर के दुकानों और दफ्तरों में बैठना दुश्वार हो गया। गृहणियों ऊषा देवी, वीना देवी, सरिता देवी, सरला देवी, चंपा देवी, अनुराधा, रीता देवी, माया देवी आदि का कहना है कि गर्मी में बार-बार बिजली कट लगने से बच्चों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बोर्ड से बिजली सप्लाई सुचारु रखने की मांग उठाई है। लोगों ने कट लगाने से पहले सूचित करने की भी मांग की है।
उधर, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता आरके कपूर ने बताया कि कांशीवाला में ब्लास्ट होने के कारण यह समस्या हुई। बिजली बोर्ड के कर्मचारी दिनभर कार्य में जुटे रहे। जल्द ही बिजली बहाल कर दी जाएगी।