फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन में शान से दूसरी बार भ्रमण पर निकलेंगे गणपति बप्पा

नाहन में शान से दूसरी बार भ्रमण पर निकलेंगे गणपति बप्पा

Thu, 26 Jul 2018 10:46 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
नाहन में शान से दूसरी बार भ्रमण पर निकलेंगे गणपति बप्पा
शान से दूसरी बार भ्रमण पर निकलेंगे गणपति बप्पा
विज्ञापन

नवयुवक मंडल करेगा गणेश उत्सव का आयोजन
बिना चंदे के आपसी सहयोग से होगा कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में इस वर्ष भव्य गणेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा। नवयुवक मंडल नाहन ने इस उत्सव का बीड़ा उठाया है। 12 सितंबर को मनाए जा रहे इस धार्मिक कार्यक्रम की खास बात यह है कि नवयुवक मंडल लोगों से इस धार्मिक कार्यक्रम के लिए किसी तरह का चंदा एकत्रित नहीं करेगा। नवयुवक मंडल ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट दिशा निर्देश दिए हैं कि गणेश उत्सव के लिए चंदा इकट्ठा नहीं किया जाए। इसे आपसी सहयोग से मनाया जाएगा।

गणेश उत्सव के आयोजन को लेकर नवयुवक मंडल नाहन की बैठक नाहन में हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल प्रधान अमिल अग्रवाल ने की। बैठक में शहर में दूसरी बार गणेश उत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि गणेश उत्सव का आयोजन इस बार भी धूमधाम से किया जाएगा, जो बिना चंदा एकत्रित किए आपसी सहयोग से होगा। इस अवसर पर सदस्यों को आयोजन को लेकर कई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक में उपस्थित नवयुवक मंडल प्रधान अमिल अग्रवाल उर्फ बिल्ला, अशोक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अजय अग्रवाल, बुद्धि बल्लव, नीरज जैन, अनिल शर्मा उर्फ टिप्पू, पंकज अग्रवाल, संजीव कश्यप उर्फ चीना, सुधीर अग्रवाल, दीपक चौधरी आदि ने बताया कि 12 सितंबर को गणेश उत्सव पर भगवान श्री गणेश जी की कई फीट ऊंची मूर्ति रथ पर विराजित कर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को स्थानीय भजन मंडली और बैंड बाजे के साथ कच्चा टैंक से छोटा चौक बड़ा चौक, गुन्नूघाट, मालरोड से होते हुए भव्य पंडाल हिंदू आश्रम में लाया जाएगा। 13 सितंबर को गणपति महाराज को स्नान कराने के बाद भक्तों के दर्शनार्थ रखा जाएगा उन्होंने बताया कि इसी दिन शाम के समय भजन मंडली गणेश भगवान की स्तुति और गुणगान करेगी। जबकि, 14 सितंबर को सुबह 11 बजे श्री पांवटा साहिब स्थित यमुना में मूर्ति को विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed