{"_id":"5cb34946bdec22142901ab7c","slug":"161555253574-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता बालासुंदरी के दर्शन करने के लिए उमड़े सवा लाख श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता बालासुंदरी के दर्शन करने के लिए उमड़े सवा लाख श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिलोकपुर (सिरमौर)। माता बालासुंदरी के मंदिर में इन दिनों नवरात्र मेलों की धूम है। प्रथम नवरात्र से ही मंदिर में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को नौंवे नवरात्र पर यहां आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। माता बालासुंदरी के जयकारों से पूरा त्रिलोकपुर गूंज उठा।
मंदिर परिसर ही नहीं बल्कि सड़क पर भी श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए दिनभर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। नौंवे नवरात्र पर करीब सवा लाख श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेका। श्रद्धालुओं ने करीब 20 लाख रुपये का चढ़ावा भी मंदिर में चढ़ाया है। इसके अलावा सोने और चांदी का भी चढ़ावा मां को अर्पित किया।
माता बालासुंदरी मंदिर में रविवार को लगभग 1.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे। उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त त्रिलोकपुर मंदिर न्यास ललित जैन ने बताया कि नौंवे नवरात्रे के दौरान 20,08,376 नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। इसके अलावा 6 ग्राम 600 मिलीग्राम सोना और 2 किलो 260 ग्राम चांदी भी चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई। उन्होंने बताया कि मेले में दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। इसको देखते हुए श्रद्धालुओं को लाइनों में बारी-बारी दर्शन करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मेले में सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जबकि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए गए हैं।