फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पेंशन को समय पर नियमित रूप से दे सरकार : पाहवा

पेंशन को समय पर नियमित रूप से दे सरकार : पाहवा

Wed, 10 Apr 2019 11:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
पेंशन को समय पर नियमित रूप से दे सरकार : पाहवा
नियमित और समय पर दी जाए पेंशन
विज्ञापन

परिवहन निगम के पेंशनरों ने पेंशन का मांगा स्थायी समाधान
नाहन में बैठक कर लंबित मांगों पर की चर्चा, प्रस्ताव किए पारित
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नाहन ने प्रदेश सरकार से पेंशन का नियमित भुगतान करने की मांग की है। मंच की नाहन इकाई की बैठक बुधवार को सनातन धर्म मंदिर के प्रांगण में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान राजेंद्र कुमार पाहवा ने की। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों पर चर्चा की गई।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पेंशन का स्थायी समाधान न होने पर नाराजगी जाहिर की। राजेंद्र कुमार पाहवा ने कहा कि उनको समय पर पेंशन नहीं मिल रही है। इससे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में कई बार पहले भी मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

पेंशनरों ने प्रदेश सरकार एवं निगम प्रबंधन से पेंशन समय पर देने और नियमित भुगतान के लिए स्थायी समाधान करने की मांग की है। इस मौके पर कई प्रस्ताव पारित किए गए। इनके माध्यम से सरकार से डीए का एरियर प्रदान करने, वर्ष 2017-18 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को अविलंब पेंशन व अन्य लाभ देने, चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए पैसा जारी करने, उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार 2013 की बजाए वर्ष 2006 से संशोधित पेंशन लागू करने की मांग की गई। इसके अलावा करुणामूलक आधार पर भी कर्मचारी के आश्रितों को नौकरी देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मोहम्मद नाजिर, फतेह सिंह, अशरफ अली, निशा तोमर, कृष्ण कुमार, हरबंश सिंह, केसर सिंह, मोहन सिंह ठाकुर, रूपेंद्र, गोरखूराम, जसवंत सिंह, बीएस बत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed