फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   लंबित टीए व मेडिकल बिलों का हो शीघ्र भुगतान: सुभाष शर्मा

लंबित टीए व मेडिकल बिलों का हो शीघ्र भुगतान: सुभाष शर्मा

Sun, 23 Dec 2018 09:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
लंबित टीए व मेडिकल बिलों का हो शीघ्र भुगतान: सुभाष शर्मा
लंबित टीए और मेडिकल बिलों का हो शीघ्र भुगतान
विज्ञापन

ऑल हिमाचल पीडब्ल्यूडी-आईपीएच यूनियन पांवटा की बैठक में उठाई मांग
पंप हाउसों में हो टूल किट, पीने का पानी भी किया जाए उपलब्ध
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा विश्रामगृह में रविवार को ऑॅल हिमाचल पीडब्ल्यूडी-आईपीएच यूनियन की बैठक हुई। इसमें लंबित टीए व मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस सिलसिले में एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र एसई आईपीएच से मिलेगा। इस दौरान विभिन्न मांगों पर चर्चा कर उनका निपटारा करवाया जाएगा।

हिमाचल पीडब्ल्यूडी-आईपीएच यूनियन पांवटा इकाई के प्रधान रमजान मोहम्मद की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में इंटक जिलाध्यक्ष सुभाष चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर प्रतिनिधिमंडल शीघ्र एसई आईपीएच से मिलेगा। बैठक में मांग उठाई गई कि पांवटा में शीघ्र बाईपास सड़क का निर्माण होना जरूरी है। इससे पांवटा व बद्रीपुर चौक के आसपास रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी। निर्णय लिया गया कि पांवटा इकाई के चुनाव जनवरी 2019 में करवाए जाएंगे। इसके अलावा बैठक में टीए व मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान करने, सभी पंप हाउसों में बिजली फिटिंग, पंखे लगाने, लंबे समय से कार्यरत बेलदारों को पंप चालक पदोन्नत करने की मांग उठाई गई। पंप हाउसों में पेयजल सुविधा, शौचालय व टूल किटों को देने, क्लास थ्री के कर्मचारियों की ग्रेंडिंग के लिए डीपीसी करवाने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। इस अवसर पर इंटक जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, अध्यक्ष ऑल पीडब्ल्यूडी-आईपीएच यूनियन पांवटा रमजान मुहम्मद, बृजलाल, नरेश कुमार, रमन कुमार, रघुवीर सिंह, ठाकुर सिंह, जगत राम, नाजर अली, सुरेश कुमार व दीप चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed