{"_id":"5bbf7e74bdec2250176dbf58","slug":"161539276404-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूड़धार की चोटी पर आधा फीट बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूड़धार की चोटी पर आधा फीट बर्फबारी
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहराधार (सिरमौर)। सिरमौर जिले की चूड़धार चोटी बर्फ से लकदक हो गई है। वीरवार को चूड़धार में करीब आधा फीट ताजा बर्फबारी हुई। इससे चूड़धार की चोटी का सौंदर्य निखर गया है। चूड़धार में इस सीजन की यह दूसरी बर्फबारी है। इससे पहले चार अक्तूबर को यहां बर्फ के फाहे गिरे थे। ताजा बर्फबारी से गिरिपार के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। उस पर ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। सिरमौर के निचले इलाकों में भी वीरवार को कुछ देर के लिए बर्फबारी हुई।
चूड़ेश्वर मंदिर में इन दिनों नवरात्र के चलते काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वीरवार को भी हरियाणा, चंडीगढ़ और सोलन इलाके के दो दर्जन के लगभग श्रद्धालु यहां पहुंचे। लेकिन, ताजा बर्फबारी के बीच कुछ समय मौज मस्ती करने के बाद यह श्रद्धालु नौहराधार के लिए वापस लौट आए। चूड़ेश्वर सेवा समिति के प्रबंधक बाबूराम शर्मा ने बताया कि नवरात्रों में श्रद्धालु चूड़धार पहुंच रहे हैं। बुधवार को चूड़धार में श्रदालुओं की काफी भीड़ थी। अचानक मौसम खराब होने से वीरवार सुबह बर्फबारी शुरू हो गई। बर्फबारी के कारण चूड़धार का तापमान शून्य से नीचे चला गया है। उधर, दोपहर को जिले में धूप खिली रही। दोपहर तक कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबादी का दौर जारी रहा। हरिपुरधार, नौहराधार में सुबह बारिश हुई। जिससे हरिपुरधार व नौहराधार का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया हैं।