फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   लोनिवि की तैयारियों पर बारिश ने फेरा पानी

लोनिवि की तैयारियों पर बारिश ने फेरा पानी

Sun, 10 Jun 2018 11:26 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
लोनिवि की तैयारियों पर बारिश ने फेरा पानी
rain in uttarakhand
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)।
महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत के राजगढ़ दौरे से पहले लोनिवि ने शहर की सड़कों को चकाचक कर दिया था। बस स्टैंड में भी सफाई की गई थी लेकिन महामहिम राज्यपाल के राजगढ़ आगमन से पहले हुई बारिश ने लोनिवि की तैयारियों पर पानी फेर दिया। बारिश से सड़कों पर पुन: मलबा जम गया है। जबकि पुराने बस अड्डे की हालत भी खस्ता हो गई है। रविवार को राज्यपाल के पहुंचने से पहले लोनिवि को फिर सफाई करनी पड़ी।
लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी छुट्टी का दिन होने के बावजूद भी राज्यपाल के राजगढ़ पहुंचने से पहले ही मलबा उठाने में जुटे रहे। स्थानीय लोगों रजनीकांत, हरिओम खेड़ा, अजय कुमार, विनोद कुमार व गोपालकृष्ण ने बताया कि वह विभाग को कई बार इस समस्या से अवगत करा चुके है, लेकिन अभी तक भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने कहा कि विभाग ने पुराने बाजार की तरफ से नाली बनाने का काम शुरू किया है, लेकिन वह भी स्तरीय नहीं है। कच्ची नाली ही सड़क से ऊंची है। ऐसे में उसमें पानी की निकासी हो पाएगी इसकी संभावना बहुत कम है।
विज्ञापन

लोगों ने मांग की कि बाजार में गहरी नाली बननी चाहिए ताकि उसमें बारिश का सारा पानी जाए। अन्यथा बारिश के दौरान लोगों का पैदल चलना ही मुश्किल हो जाएगा। इससे लोगों की दुकानों में भी पानी घुस सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोनिवि के सहायक अभियंता डीएस कौंडल ने बताया कि शहर में नाली बनाने का काम शुरू हो गया है। इससे समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नाली का निर्माण बढ़िया किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed