फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बोट की सहायता से साफ हो रहा कालीस्थान तालाब

बोट की सहायता से साफ हो रहा कालीस्थान तालाब

Mon, 20 May 2019 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
बोट की सहायता से साफ हो रहा कालीस्थान तालाब
नाहन (सिरमौर)। शहर के सौंदर्य पर बदनुमा दाग साबित हो रहे कालीस्थान तालाब को साफ करने का कार्य इन दिनों जोरों पर है। नगर परिषद के कर्मचारी इस तालाब की गंदगी को बाहर निकाल रहे हैं। इसके लिए पैडल का इंतजाम भी किया गया है। बता दें कि शहर के नया बाजार स्थित कालीस्थान तालाब लंबे समय से गंदगी के ढेर में तबदील हो चुका है। इसके सौंदर्यीकरण को लेकर कई बार आवाज उठ चुकी हैं। अमर उजाला ने भी कई बार इस तालाब को लेकर समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किए हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए नगर परिषद ने इस तालाब की अब साफ-सफाई शुरू कर दी है। इसके लिए नप ने अपने कर्मचारियों को तैनात किया है। कर्मचारी पैडल बोट के माध्यम से इसे साफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वर्तमान भाजपा समर्थित नगर परिषद ने तीन बार कालीस्थान तालाब की दशा सुधारने का प्रयास किया। वर्ष 2016 में दो लाख और 2017 में पांच लाख रुपये से इसके सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू करवाया। दोनों ही बार यह कार्य बरसात में शुरू करवाया गया। नतीजतन तालाब खाली करते ही वह दो दिन बाद फिर से बरसात के पानी से भर गया। तालाब की दशा वही रही और लाखों रुपयों पर पानी फिर गया। वर्ष 2018 में भी लाखों रुपयों से इसकी दशा को सुधारने का प्रयास किया गया लेकिन, तालाब की दशा एक दिन भी नहीं सुधरी और लाखों रुपये भी डूब गए। हर वर्ष बरसात के समय इस तालाब की दशा सुधारने का मुद्दा अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। इस साल नगर परिषद ने पुरानी गलतियों से सबक लेते हुए कालीस्थान तालाब को सुधारने का कार्य गर्मियों में ही शुरू कर दिया है। बेहतर यह भी है कि नगर परिषद इस बार अपने ही कर्मचारियों से इसकी सफाई करवा रही है। इन दिनों इसकी सफाई का कार्य जोरों शोरों से चला हुआ है।
विज्ञापन

जून तक पूरा किया जाएगा सफाई कार्य
नगर परिषद नाहन के जेई परवेज इकबाल ने कहा कि कर्मियों के माध्यम से कालीस्थान तालाब की सफाई की जा रही है। इस कार्य को जून माह तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed