फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मत डालने में सिरमौर के पुरुष महिलाओं से आगे

मत डालने में सिरमौर के पुरुष महिलाओं से आगे

Mon, 20 May 2019 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
मत डालने में सिरमौर के पुरुष महिलाओं से आगे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर के पांच निर्वाचन क्षेत्रों में 2,78,973 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर 74.64 प्रतिशत मतदान दर्ज कराया। मतदान प्रतिशतता में पुरुषों ने महिलाओं के मुकाबले सबसे ज्यादा वोट डाले। सिरमौर में 75.66 प्रतिशत पुरुष और 73.54 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। सिरमौर जिले में कुल पंजीकृत 3,73,739 मतदाताओं में से केवल 278973 मतदाताओं, जिनमें 147475 पुरुष और 131498 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। नाहन निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक 79.17 प्रतिशत मतदान और शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 69.69 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। जबकि, पच्छाद आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र में 76.10 प्रतिशत, श्रीरेणुकाजी में 70.15 और पांवटा निर्वाचन क्षेत्र में 77.07 मतदान रिकॉर्ड हुआ।
शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में महिला मतदान प्रतिशतता जिले के पांच निर्वाचन क्षेत्र में औसतन सर्वाधिक 70.88 रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ललित जैन ने बताया कि पच्छाद आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र में कुल 73809 मतदाता हैं, जिनमें से 56166 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर 76.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया। इसमें 29758 पुरुष और 26408 महिला मतदाता शामिल हैं। पच्छाद में 78.95 प्रतिशत पुरुषों और 73.12 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट डाले। नाहन निर्वाचन क्षेत्र में कुल 79606 मतदाता है, जिनमें से 63025 मतदाताओं ने वोट देकर 79.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया। इनमें 32655 पुरुष और 30370 महिला मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

नाहन निर्वाचन क्षेत्र में 80.35 प्रतिशत पुरुषों और 77.94 प्रतिशत महिला मतदाताओं द्वारा मतदान किया गया। रेणुका निर्वाचन क्षेत्र में कुल 70364 मतदाताओं में से 49357 ने वोट देकर 70.15 प्रतिशत मतदान दर्ज कराया। इस विधानसभा में 26079 पुरूष और 23278 महिला मतदाता शामिल है। रेणुकाजी में 71.92 प्रतिशत पुरुषों और 68.26 महिला मतदाताओं ने वोट डाले। पांवटा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 80177 मतदाताओं में से 61791 मतदाताओं ने मत डाले। इस विस क्षेत्र में 77.07 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें 32647 पुरुष और 29144 महिला मतदाता शामिल हैं। पांवटा निर्वाचन क्षेत्र में 77.73 प्रतिशत पुरुषों और 76.34 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया। शिलाई क्षेत्र में कुल 69783 कुल मतदाताओं में से 48634 ने 69.69 प्रतिशत मतदान दर्ज कराया। शिलाई में 26336 पुरुष और 22298 महिला मतदाता शामिल हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में 68.72 प्रतिशत पुरुषों और 70.88 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया। शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में महिलाओं की मतदान प्रतिशतता सर्वाधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed