फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखी ईवीएम

स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखी ईवीएम

Mon, 20 May 2019 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखी ईवीएम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को मतदान संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में कड़ी निगरानी में रखा है। इस बार डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में मतगणना केंद्र स्थापित किया गया है। यहां सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना की जाएगी। कॉलेज के भीतर सभी विधानसभा क्षेत्रों के अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। कॉलेज में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। चुनाव आयोग के आदेशानुसार पुलिस ने यहां तीन स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की है। इसका जिम्मा सीआरपीएफ, सशस्त्र बल और पुलिस विभाग के पास है।
मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही ईवीएम मशीनों का पहुंचना शुरू हो गया था। विधानसभा क्षेत्रों से एकत्रित कर ये मशीनें ट्रकों से पीजी कॉलेज नाहन तक पहुंचाई गईं। नाहन विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम को देर रात करीब 12 बजे तक नाहन पहुंचा दिया गया था। जबकि पांवटा और श्री रेणुका जी की ईवीएम मशीनें मध्य रात्रि ढाई बजे के बाद नाहन पहुंचीं। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की सुबह चार बजे और शिलाई विधानसभा क्षेत्र की मशीनें सोमवार सुबह करीब सबा दस बजे पीजी कॉलेज में पहुंचाई गईं। ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को कड़ी सुरक्षा में लाया गया।
विज्ञापन

कॉलेज में स्ट्रांग रूम के बाहर सबसे पहले सीआरपीएफ और उसके बाद आंध्रप्रदेश के जवान तैनात किए गए हैं। कॉलेज के बाहरी क्षेत्र में पुलिस और होमगार्ड के जवानों का पहरा बैठाया गया है। सोमवार सुबह ही एसपी अजय कृष्ण शर्मा, एएसपी वीरेंद्र ठाकुर और डीएसपी परम देव ठाकुर ने कॉलेज का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जवानों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक कृष्ण शर्मा ने बताया ईवीएम की सुरक्षा के लिए पीजी कॉलेज में तीन स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। सीआरपीएफ के जवान, राज्य पुलिस के जवान और जिला पुलिस के जवान तैनात हैं। सभी स्ट्रांग रूम सील कर दिए गए हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सुरक्षा अधिकारी तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed