{"_id":"5b2524914f1c1bf66e8b8737","slug":"151529160849-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता रोक चालक से धक्का मुक्का पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता रोक चालक से धक्का मुक्का पर केस दर्ज
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाअंब (सिरमौर)। पुलिस थाना कालाअंब में रास्ता रोककर धक्का मुक्की और गाली गलौज का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार कृष्णपाल निवासी गांव देवनी मोगीनंद ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि वह कालाअंब की एक औद्योगिक इकाई में बतौर ड्राइवर कार्य करता है। शुक्रवार को यह दिन में खाना खाने के बाद वापस कंपनी जा रहा था। इसी दौरान भद्रकाली माता मंदिर के पास तीन लोगों ने उसका रास्ता रोका और धक्का-मुक्की करते हुए गाली गलौज किया। पुलिस ने कृष्णपाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ संजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
---------
विज्ञापन
---------