{"_id":"5b1be8304f1c1b214d8b585b","slug":"151528555568-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में दिया सर्वधर्म समभाव का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में दिया सर्वधर्म समभाव का दिया संदेश
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)
सर्वधर्म सद्भाव...! यानि सभी धर्मों के प्रति एक समान रवैया। भारत की इस विशाल संस्कृति को संजोए हुए हैं हिमाचल प्रदेश का सिरमौर जिला। यहां हर तीज-त्योहार हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई एक साथ मिलकर मनाते हैं। शुक्रवार की शाम नाहन के कच्चा टैंक की जामा मस्जिद में सर्वधर्म सद्भाव का जीवंत उदाहरण देखने को मिला। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दशमेश अस्थान साहिब नाहन के तहत सिख नौजवान सेवक जत्थे ने मुस्लिम भाइयों का रोजा खुलवाकर नई पहल की है।
आपसी सौहार्द और भाई चारे की मिसाल पेश करते हुए सिख-मुस्लिम एक साथ एकत्रित हुए। कच्चा टैंक स्थित जामा मस्जिद में हुई जुमे की नमाज में सिख नौजवानों ने मुस्लिम भाइयों का रोजा खुलवाया। सिख नौजवान सेवक जत्थे की यह पहल धार्मिक एकता का संदेश देती है। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाइयों का रोजा खुलवाया गया और सभी एक दूसरे के गले मिले।
जत्थे के पदाधिकारियों ने कहा कि हमारे गुरु श्रीगुरु ग्रंथ साहिब महाराज ने हमें उपदेश दिया है कि आवल अल्ला नुर उपाया कुदरत के सब बंदे...। इसी पर अमल करते हुए आज जत्थे ने जामा मस्जिद में मुस्लिम भाइयों के लिए लंगर का आयोजन किया।
विज्ञापन
इफ्तार पार्टी में काफी संख्या में सिख और मुस्लिम शरीक हुए। इतना ही नहीं जिला सिरमौर के नाहन में सभी मस्जिदों में सिख नौजवान सेवक जत्था ने इसकी पूर्व में ही सूचना दे दी थी। इस दौरान रणवीर सिंह, मनप्रीत सिंह, पप्पू सिंह, बिटू सिंह, परम सिंह, कुटू सिंह, जसविंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, लखन सिंह आदि उपस्थित थे।
-------------------