फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा

पांवटा अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा

Wed, 28 Mar 2018 12:01 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
पांवटा अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
सिविल अस्पताल पांवटा में नवजात बच्चे की संदिग्ध मौत पर हंगामा हुआ। माजरा निवासी दंपति ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने लिखित शिकायत के बाद शव कब्जे में लिया है। मृतक नवजात बच्चे का डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि बच्चे की मौत की वजह क्या रही।
सोमवार रात को माजरा निवासी फरमाना नाम की महिला सिविल अस्पताल पांवटा पहुंची। रात करीब सवा 8 बजे महिला ने नवजात बच्चे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि उस वक्त बच्चा सामान्य था। चिकित्सक व नर्स ने बच्चे को देखा। इसके बाद नवजात को एसएमसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया। देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे संदिग्ध रुप से नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन

नवजात की मौत से परिजन काफी दुखी नजर आए। गुस्साएं दंपति ने बच्चे के शव को लेने से साफ इंकार कर दिया। इससे अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। दंपति ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। दंपति ने इसकी सूचना व लिखित शिकायत पांवटा थाने में दे दी। पुलिस की टीम मामले की जांच को अस्पताल पहुंची। वहीं, सिविल अस्पताल प्रभारी पांवटा डॉ. संजीव सहगल ने कहा कि किसी तरह की लापरवाही के आरोप बेबुनियाद है। चिकित्सक व नर्स ने बच्चे की जांच की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर स्थिति साफ हो जाएगी। कई बार नवजात मां के पेट में ही पोटी कर देता है। इससे सांस में दिक्कतें आने से नवजात की मौत संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि माजरा निवासी दंपति ने लिखित शिकायत की है जिसके बाद नवजात बच्चे के शव को मेडिकल कॉलेज नाहन पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर नवजात की मौत के कारण का पता चल सकेगा।
----------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed