{"_id":"5a1431714f1c1b86698bcf60","slug":"151511272817-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिपार के कुनेर धमौन में बूढ़ी दीवाली की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरिपार के कुनेर धमौन में बूढ़ी दीवाली की धूम
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
दिवाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)
ग्राम कुनैर धमौन में बूढ़ी दिवाली पर्व की खूब धूम रही। गांव में रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम के मुख्यातिथि समाज सेवी धनवीर चौहान व विशिष्ट अतिथि के रूप में एनसीएल कंपनी के कार्मिक प्रबंधक अतर सिंह चौहान व मुगलावाला करतारपुर के बीडीसी सदस्य यशपाल सिंह रहे।
मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। ग्राम कुनैर धमौन में बूढ़ी दिवाली के समापन पर सुल्ताना डाकू का नाटक मंचन हुआ। मुख्य अतिथि ने नवयुवक मंडल कुनैर धमौण को 11 हजार रुपये की राशि व विशिष्ट अतिथियों ने 51-51 सौ रुपये की राशि दी।
नवयुवक मंडल कुनैर धमौण ने बूढ़ी दिवाली के अवसर पर सुल्ताना डाकू का नाटक मंचन और सांस्कृतिक का खूब आनंद लिया। सेठ धनपतराय के नाटक मंचन करने वाले युवक ने लोगों का काफी समय तक ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। जबकि, स्थानीय लोगों ने, हिंदी और पहाड़ी तरानों पर जमकर नाटी डाली।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्यातिथि ने नवयुवक को नशे से दूर करने के लिए हिदायत दी और कहा कि आज के दौर में पढ़ाई के साथ-साथ स्पर्धा का भी दौर है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वह हर क्षेत्र में अहम भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि जो भी छात्र वार्षिक परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करेगा उसे 51 सौ रुपये इनाम धनराशि प्रदान की जाएगी।