फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   15 electricity meter cut in rajgarh

Sirmour News: राजगढ़ में बिजली चोरी करने पर 15 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन

Wed, 25 Sep 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
15 electricity meter cut in rajgarh
राजगढ़ में बिजली चोरी करने पर 15 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन
विज्ञापन

एक महीने में बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं से वसूला 12 लाख रुपये का जुर्माना
बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं को दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। विद्युत मंडल राजगढ़ में एक महीने के भीतर बिजली चोरी के मामलों में 15 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। बोर्ड ने इस दौरान 12 लाख का जुर्माना वसूला है।
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल राजगढ़ अंकित वर्मा ने बताया कि बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर विभाग की ओर से कार्रवाई का अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहाकि बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर न केवल जुर्माना लगाया जाएगा बल्कि उनकी बिजली सप्लाई भी अस्थायी तौर पर काट दी जाएगी।
विज्ञापन

जिन उपभोक्ताओं ने अपना बकाया बिजली बिल जमा नहीं किया है वह इस महीने जमा करवा दें, अन्यथा बोर्ड की ओर से उनका बिजली का कनेक्शन अस्थायी रूप से काट दिया जाएगा। उन्होंने घरेलू मीटर से कोई अन्य उपयोग न करें। ऐसे उपभोक्ताओं पर भी बोर्ड की ओर से ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और उल्लंघन करने वाले से जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बहुत से मीटर काफी समय से बंद पड़े हैं, इसकी जानकारी बोर्ड को लिखित रूप से दें और उनका मीटर बदल दिया जाएगा। सहायक अभियंता अंकित वर्मा ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की बिजली खपत निर्धारित भार से अधिक है वह सात दिनों के अंदर कार्यालय आकर भार को पुनर्निधारण करवा दें, अन्यथा विभाग की ओर से उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed