फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   संदीप, राजेंद्र, वीरेंद्र ने जीती दृष्टि बाधित दौड़

संदीप, राजेंद्र, वीरेंद्र ने जीती दृष्टि बाधित दौड़

Tue, 27 Nov 2018 10:04 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
संदीप, राजेंद्र, वीरेंद्र ने जीती दृष्टि बाधित दौड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से चंबा मैदान में दिव्यांग खिलाड़ियों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी खंडों से आए 90 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुशील कुमार शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्य अतिथि वीरेंद्र ठाकुर ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज करने वाले सभी विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में 13 से 17 आयु वर्ग के दृष्टि बाधित छात्र वर्ग में आयोजित सौ मीटर दौड़ में संदीप, आर्यन और श्याम ने पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। जबकि, मूक बधिर छात्र वर्ग की सौ मीटर दौड़ में राम ने पहला, बलबीर ने दूसरा और जितेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। शारीरिक रूप से अक्षम छात्रों की 50 मीटर दौड़ में सोहेब, लखविंद्र व प्रदीप, छात्रा वर्ग में कशिश, पायल और अक्षा ने क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। सौ मीटर मानसिक सहम दौड़ में समीर ने पहला, उमा दत्त ने दूसरा व हर्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा 18 से 35 आयु वर्ग के दृष्टि बाधित छात्र वर्ग में आयोजित सौ मीटर दौड़ में राजेंद्र सिंह ने पहला, वीरेंद्र ने दूसरा और विनोद कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में वीरेंद्र, राजेंद्र सिंह व विनोद कुमार क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। मूक बधिर छात्र वर्ग की सौ मीटर दौड़ में बलबीर, विनोद व आसिफ, दो सौ मीटर दौड़ में बलबीर, आसिफ व जितेंद्र ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। मानसिक सक्षम छात्र वर्ग की सौ मीटर दौड़ में हेमचंद, संजू व तुसार, शारीरिक सक्षम वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में राजेंद्र सिंह, रोहित कुमार और सुरेंद्र कुमार ने क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर जीत हासिल की। रस्सीकूद में संदीप ने पहला, आर्यन ठाकुर ने दूसरा, जबकि श्याम ने तीसरा स्थान हासिल किया है। शारीरिक सक्षम छात्र वर्ग की सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता में विक्रम, अमन व विनोद ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। समापन अवसर पर खेल विभाग के प्रशिक्षक विजय कुमार यादव, अभय कंवर, मनुज शर्मा, घनश्याम, कैलाश, विनोद, राम गोपाल, रेशमी नेगी, मेघा, मनोज कश्यप, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे। खेल विभाग के अधिकारी सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल स्पर्धा में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता दो से तीन दिसंबर को धर्मशाला में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed