{"_id":"5b3f9ce34f1c1b92468b4ed6","slug":"141530895587-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से स्वीफ्ट कार क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से स्वीफ्ट कार क्षतिग्रस्त
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिपर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून पांवटा एनएच-7 पर देर रात सड़क हादसा हुआ। रेत से भरे एक तेज रफ्तार टिपर ने बांगरन चौक पर एक कार को टक्कर मार दी। इससे कार सवार को आंशिक चोटें आईं। हादसे के बाद चालक टिपर को मौके पर छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गिरिपार के ग्राम कांडों निवासी चतर सिंह पुत्र बीर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें कहा कि वीरवार देर रात को वह अपनी कार में बेटी को सिविल अस्पताल लेकर जा रहा था। इस बीच बांगरन चौक पर बद्रीपुर की ओर से रेत से भरा तेजरफ्तार टिपर आया और उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद टिपर चालक टिपर को करीब चालीस मीटर दूरी पर खड़ा कर वहां से फरार हो गया। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि टिपर चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा-279 और 336 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।