फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कनाडा में राजगढ़ के सौरभ ठाकुर का डंका

कनाडा में राजगढ़ के सौरभ ठाकुर का डंका

Mon, 01 Apr 2019 11:15 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
कनाडा में राजगढ़ के सौरभ ठाकुर का डंका
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पीएचडी छात्र सौरभ ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय अध्ययन संघ के सम्मेलन में देश का प्रतिनिधित्व किया है। यह कार्यक्रम कनाडा के टोरेंटो शहर में 28 से 31 मार्च तक चला। इसमें विश्व के 150 देशों से आए 17 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें भारत से सौरभ समेत 20 शोधार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

हिमाचल के सिरमौर जिले के राजगढ़ के शामरा गांव निवासी एवं जेएनयू दिल्ली में पीएचडी कर रहे सौरभ ठाकुर ने इसमें भाग लेकर पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। बता दें कि शमारा निवासी सौरभ ठाकुर पुत्र डॉ. अमीचंद कमल दिल्ली के जेएनयू में पीएचडी कर रहे हैं। पीएचडी के इस छात्र ने कनाडा के टोरेंटो में अंतरराष्ट्रीय अध्ययन संघ की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। यह अंतरराष्ट्रीय संबंध का सबसे बड़ा सम्मेलन का हिस्सा है, जिसमें दुनिया के करीब सभी देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया है। कार्यक्रम में सौरभ ठाकुर के पेपर का शीर्षक 28 मार्च को प्रस्तुत किया गया जो जलवायु परिवर्तन है.. व न्याय के दावे की आवश्यकता.., पर आधारित रहा। सम्मेलन में उन्होंने तर्क दिया कि यह केवल एक वैज्ञानिक प्रश्न ही नहीं है, बल्कि राजनीतिक प्रश्न भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed