{"_id":"5c866377bdec2213fb2cb86e","slug":"131552311159-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, मैदानों में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, मैदानों में बारिश
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नौहराधार (सिरमौर)। सिरमौर जिले के ऊंचे इलाकों में फिर से बर्फबारी हुई है। चूड़धार की चोटी पर ताजा हिमपात से सौंदर्य निखर गया है। जबकि निचले इलाकों नौहराधार, हरिपुरधार आदि क्षेत्रों में बारिश से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं हैं। ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। लोग फिर से गर्म कपड़े पहनने को विवश हो गए हैं। लेकिन बारिश के साथ चल रही तेज हवाओं ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। स्कूलों में परीक्षाएं होने के कारण विद्यार्थियों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। सोमवार को जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के सभी क्षेत्रों में आसमान पर बादल छाए रहे। सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में जहां एक बार फिर बर्फबारी हुई वहीं नौहराधार, हरिपुरधार और साथ लगते क्षेत्रों में दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। यहां अधिकतम तापमान दो डिग्री और न्यूनतम माइनस एक डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे मैदानी इलाकों में भी छुटपुट बारिश और ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं। मौसम विभाग की मानें तो आगामी चार दिनों तक मौसम खराब रहेगा।