{"_id":"595538004f1c1bd2578b45ca","slug":"131498757120-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा छोड़ दे दुपट्टा नंदलाल... पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा छोड़ दे दुपट्टा नंदलाल... पर झूमे दर्शक
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह (सिरमौर)। संगड़ाह में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान अंतिम भजन संध्या में स्थानीय व मथुरा वृंदावन से आए कलाकारों ने खूब मनोरंजन किया। आचार्य विजयानंद संक्रांति व उनके साथ मथुरा वृंदावन से आए महेश शर्मा एंड पार्टी ने रामचरित मानस से सुंदर कांड की चोपाइयां सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसके बाद स्थानीय कलाकार हंसा, वीणा अरविंद कपिला रक्षा व सुरजन चौहान ने पहाड़ी, हिंदी भजन गाकर पूरे पंडाल को भक्तिमय बना दिया। भजन गायक हंसा कपिला ने मेरा छोड़ दे दुपट्टा नंदलाल सवेरे दहीं लेके आऊंगी..., मैं तो चली वृंदावन धाम..., झीलों रे किनारे मैया मंदिर तेरा..., प्रस्तुत किया। वीणा कपिला ने तेरा किसने किया शृंगार सांवरे... भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। अरविंद ने रामचंद्र कह गए सिया से... और सुरजन चौहान ने पारंपरिक भर्तरि लीला पेश कर श्रोताओं को खूब नचाया।