{"_id":"5caf50febdec2213e9292cae","slug":"121554993406-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिलोकपुर में मां के दर पर 15 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिलोकपुर में मां के दर पर 15 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाअंब (सिरमौर)। नाहन विस क्षेत्र के त्रिलोकपुर स्थित बालासुंदरी मंदिर में चैत्र नवरात्र के छठे दिन करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। वीरवार को मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की पहले के दिनों की अपेक्षा थोड़ी कमी देखी गई। जबकि इससे पूर्व के दिनों में उत्तर भारत से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मां के दर पर माथा टेका। जिला सिरमौर के त्रिलोकपुर स्थित महामाया बाला सुंदरी मेले में नवरात्र मेले के चौथे, पांचवें और छठे दिन करीब 85 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। वीरवार को भी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब व प्रदेश सहित अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर दान किया।
नवरात्र मेले के चौथे और पांचवें दिन 26 लाख 95 हजार, 150 रुपये नकद, 31 ग्राम 600 मिलीग्राम सोना और 3823 ग्राम चांदी का चढ़ावा चढ़ा। जबकि छठे नवरात्रे पर वीरवार को 14 लाख 52 हजार 310 रुपये नकद, 14 ग्राम 200 मिलीग्राम सोना और 1720 ग्राम चांदी चढ़ी।