फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ोस चुनाव के लिए बूथ स्तर पर जुट जाएं कार्यकर्ता: बलदेव

ोस चुनाव के लिए बूथ स्तर पर जुट जाएं कार्यकर्ता: बलदेव

Thu, 09 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
ोस चुनाव के लिए बूथ स्तर पर जुट जाएं कार्यकर्ता: बलदेव
लोस चुनाव को बूथ स्तर पर जुटें कार्यकर्ता : बलदेव
विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित शिमला दौरे पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
सतौन (सिरमौर)। भाजपा मंडल शिलाई की बैठक कफोटा में मंडल अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रस्तावित शिमला दौरे की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। बलदेव तोमर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर पर जुट जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार ने सात माह में प्रदेश की जनता के हित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पहले ही बजट में 30 नई योजनाएं डालकर गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। इन योजनाओं को सरकार ने बजट में ही नहीं डाला है बल्कि, कई योजनाओं को क्रियान्वित भी कर दिया गया है। प्रदेश सरकार बहुत सस्ते ब्याज दर पर 25-30 प्रतिशत उपदान पर स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध करवा रही है। डिपुओं में राशन के रेट कम कर दिए हैं। प्रत्येक परिवार को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। बलदेव तोमर ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार 2019 का चुनाव भी बहुमत से जीतेगी। चाहे सारी विपक्ष की पार्टियां एकजुट भी हो जाएं। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सोभाराम चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दलीप तोमर, पूर्व मंडल अध्यक्ष मायाराम चौहान, महामंत्री कुलदीप शर्मा, सुरेंद्र राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप राणा, नरेंद्र ठाकुर, जिला महामंत्री सुनील कपूर, जिला मीडिया प्रभारी पूर्ण ठाकुर, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र नेगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष तारा नेगी, सत्या तोमर, प्रधान रजनीश चौहान, पूर्णकालिक विस्तारक महेंद्र काल्टा, ग्राम केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष सहित मुख्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed