{"_id":"5a1431784f1c1b68678bd255","slug":"121511272824-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड प्वाइजनिंग ने 13 को फिर पहुंचाया अस्पताल, 8 भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड प्वाइजनिंग ने 13 को फिर पहुंचाया अस्पताल, 8 भर्ती
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Hospital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह (सिरमौर)।
फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए रोगियों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 13 नए मामले अस्पताल पहुंचे। इनमें से 8 रोगियों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में ही भर्ती किया गया। जबकि, अन्य रोगियों को दवाइयां देकर घर भेज दिया।
अभी तक फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए 58 लोग संगड़ाह अस्पताल पहुंच चुके हैं। इनमें से कई रोगियों का उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि, 16 लोग अस्पताल में ही उपचाराधीन हैं। बीते सोमवार को भी अस्पताल में 8 लोगों को भर्ती किया गया था।
उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव का दौरा करने के बाद वापस लौट आई है।
बता दें कि संगड़ाह उपममंडल की लुधियाणा पंचायत के धमास गांव में एक सहभोज (भंडारा) में शिरकत करने पहुंचे ग्रामीण खराब खाना खाने से बीमार पड़ गए। फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए ग्रामीणों में बच्चों की संख्या अधिक है। चार माह से लेकर 22 साल तक के बच्चे फूड प्वाइजनिंग से ज्यादा अस्वस्थ चल रहे हैं। हालांकि, उल्टी व दस्त की चपेट में नौजवान व बुजुर्ग भी शामिल हैं। धमास गांव में 17 नवंबर को आयोजित हुए एक कथा के समापन के बाद एक भंडारे का आयोजन किया गया था। इस दौरान दाल को जल्दी पकाने के लिए फिटकरी का प्रयोग हुआ।
विज्ञापन
बताया यह भी जा रहा है कि दाल में सोडा भी डाला गया। खाना खाने के तुरंत बाद ही ग्रामीणों के पेट में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बीते सोमवार को 45 लोग इलाज के लिए पहुंचे थे, जिनमें से 8 लोगों को गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया। वहीं मंगलवार को 13 और नए मामले आए। इनमें से भी 8 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में ही दाखिल किया गया है। बहरहाल, फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए रोगियों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
बाक्स--
ये पहुंचे नए मामले
मंगलवार को संगड़ाह अस्पताल में रीना (22), अशिता (1), ममता (12), सत्या (40), सुशील (14), प्रियंका (17), भजन (40) व सर्वेश (55) को भर्ती किया गया है। उधर, बीएमओ डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों का उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी अस्पताल में नए मामले पहुंचे। विभाग ने एक टीम गठित कर गांव के लिए भेजी थी। टीम ने कुछ लोगों को मौके पर जाकर दवाइयां भी वितरित की हैं। अब स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है।