{"_id":"5b59fff74f1c1bb35d8b58a7","slug":"11532624887-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में भरा पानी, पिछली दीवार में करना पड़ा सुराख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में भरा पानी, पिछली दीवार में करना पड़ा सुराख
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
सड़कों से बहकर दुकानों और घरों में घुसा पानी
राजगढ़ में लोगों को हो रही परेशानी
गहरी निकासी नालियां बनाने की मांग
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ इलाके में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सड़कों पर बह रहा बारिश का पानी कई दुकानों और घरों में घुस गया। पेट्रोल पंप से लेकर डाकघर तक पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से बारिश का पानी सड़क पर बहा जो कई मकानों में घुस गया। डाकघर के समीप राजकुमार, रणवीर और दिनेश के घरों में पानी घुसा, जबकि रमेश, बिल्लू और अनिल के अलावा शराब के एक ठेकेदार की दोनों दुकानों में भी पानी घुस गया। एक दुकान में पानी इतना अधिक भर गया कि दुकान की पिछली दीवार में सुराख करना पड़ा तब जाकर पानी पीछे लेंटर से होकर निकल पाया। इसके अतिरिक्त राजकुमार और रणवीर के भवनों में भी सड़क का पानी जा घुसा। उधर, रजनीकांत, तरुण साहनी, हरिओम खेड़ा और जगमोहन साहनी ने भी अपनी दुकानों के आगे पत्थर और कट्टे लगाकर पानी को रोका। लोगों का कहना है कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग व स्थानीय प्रशासन से कई बार इस समस्या के बारे बताया लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाए गए। लोगों ने मांग की है कि सड़क के पानी की निकासी के लिए गहरी नालियां बनानी चाहिए तभी समस्या का स्थायी समाधान होगा। लोगों ने नालियों के ऊपर अवैध कब्जे कर रखे हैं और पानी सड़कों में बहता है। बारिश के दौरान ही नहीं घंटों बाद तक भी पानी में पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। इस बारे में अधिशासी अभियंता वीके जोशी ने बताया कि एसडीओ को मौके पर भेजा गया है और जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा।