{"_id":"5a118ba74f1c1b6e468b4ff5","slug":"11511099303-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में कांग्रेसियों ने स्व. इंदिरा गांधी को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में कांग्रेसियों ने स्व. इंदिरा गांधी को किया याद
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन(सिरमौर)। कांग्रेस भवन में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती मनाई। हिमफेड अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों पर चलने का प्रण लिया।
कंवर अजय बहादुर सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश के विकास में जो भूमिका निभाई है उसे कभी भी नहीं भुलाया जा सकता। अपने दृढ़ निश्चयी नेतृत्व से उन्होंने भारत को विश्व में पहचान दिलाई। उन्होंने जहां पाकिस्तान को धूल चटाई वहीं पाकिस्तान से बंगलादेश को भी आजाद करवा कर अपनी ताकत का अहसास करवाया।
इस मौके पर कांग्रेसीजनों ने आपस में मिठाइयां भी बांटीं। कार्यक्रम के दौरान सेवादल के अध्यक्ष जबर सिंह चौहान, महिला कांग्रेस की जिला प्रधान उपमा धीमान, ब्लॉक प्रधान मीना शर्मा, अनुसूचित जनजाति सैल के प्रधान गुरदयाल सिंह, सदस्या रक्षा ठाकुर, कविता सिंह, कार्यालय सचिव मनीराम पुंडीर, जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य महिपाल सोलंकी, पार्षद कपिल गर्ग, प्रशांत ठाकुर, मंजूर अली, एनएसयूआई के जिला प्रधान कपिल शंक्वाण, सुनील गौड, विनीत पुंडीर, राजीव शर्मा, अनिल शर्मा, अशोक कुमार, सुरेंद्र चौहान, अशोक कुमार, रक्षा सिंह चौहान, राजीव शर्मा, पंकज यादव, सुंदर सिंह, शमशाद बेगम, उषा ठाकुर, सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।