{"_id":"5b1bea124f1c1bb16e8b70e9","slug":"111528556050-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क मरम्मत के कार्य से परेशान हो रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क मरम्मत के कार्य से परेशान हो रहे श्रद्धालु
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
रिंग रोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
इन दिनों हेमकुंड साहिब यात्रा चल रही है। कई राज्यों से हजारों श्रद्धालु पांवटा होकर उत्तराखंड के धार्मिक स्थल पहुंच रहे हैं लेकिन इंदिरा मार्केट पांवटा में इन दिनों मरम्मत कार्य चल रहा है। अस्पताल गेट से थाना होकर जाने वाला मार्ग टूटा हुआ है जिससे दिन भर श्रद्धालुओं के पहुंचने वाले वाहन यहां फंस रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, पांवटा गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं के ठहरने और खाने के बेहतर प्रबंधन किए हैं।
गौरतलब है कि हेमकुंड जाने से पहले श्रद्धालु पांवटा के ऐतिहासिक गुरुद्वारा में शीश नवाने जाते हैं। श्रद्धालुओं के जत्थे ‘जो बोले सो निहाल’ के जयकारों के साथ हेमकुंड साहिब को रवाना हो रहे है। इन तीर्थयात्रियों के जत्थों को गुरुद्वारा साहिब में बेहतरीन इंतजाम किए हैं लेकिन टूटी सड़कें व मरम्मत करने का कार्य चल रहा है।
इंदिरा मार्केट में टाइलनुमा सड़क बनाने को खुदाई कर दी गई है। इसलिए अस्पताल गेट से थाना की तरफ मार्ग से वाहनों को भेजा जा रहा है। इस मार्ग की पिछले तीन वर्षों से मरम्मत
विज्ञापन
नहीं हो सकी है जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। शनिवार को बारिश होने पर मार्ग की दशा ज्यादा खराब हो गई। खड्डों में पानी भरने से दोपहिया वाहन सवारों के बुरे हाल हुए।
उधर, पांवटा गुरुद्वारा साहिब प्रबंधन कमेटी उपप्रधान हरभजन सिंह, हरप्रीत सिंह, सिमरत सिंह व मैनेजर कुलवंत सिंह चौधरी ने कहा कि हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी तरह की दिक्कतें न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। तीर्थयात्रियों की दिनभर चहल-पहल बनी हुई है। हजारों तीर्थयात्री रोज पांवटा से होकर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। पांवटा गुरुद्वारे में निरंतर शबद-कीर्तन चल रहा है। तीर्थयात्रियों को ठहरने व खाने की पर्याप्त सुविधा प्रदान की जा रही है।