{"_id":"5a6df3374f1c1b92268b6ea1","slug":"111517155127-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों बच्चों ने गटकी दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों बच्चों ने गटकी दो बूंद जिंदगी की
Updated Sun, 28 Jan 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजारों बच्चों ने गटकी दो बूंद जिंदगी की
जिला के पोलियो बूथों पर पिलाई पल्स पोलियो दवा
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के मातृ-शिशु अनुभाग में रविवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। पहले दिन हजारों बच्चों ने पल्स पोलियो की खुराक पी। सुबह से ही लोग पोलियो बूथ पर अपने बच्चों को दवा की खुराक पिलाने के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे।
उल्लेखनीय है कि इस अभियान के तहत जिला सिरमौर में 0 से 5 वर्ष की आयु वर्ग के 60742 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिला भर में 538 बूथ स्थापित किए गए हैं। इस मौके पर अपने संबोधन में डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान एक जीवन सुरक्षा अभियान है चूंकि पोलियो एक ऐसी बीमारी है जिसके कारण मनुष्य अपाहिज बन जाता है।
उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि काफी वर्ष पूर्व जब वह चिकित्सक का प्रशिक्षण ले रहे थे, उस दौरान अस्पताल में पोलियो के काफी रोगी आया करते थे लेकिन केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के फलस्वरूप भारत वर्ष 2014 से पोलियो रोग से मुक्त देश बन चुका है।
विज्ञापन
डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की शिशु मृत्यु दर 28 प्रतिशत है। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 32 है। इस दर को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को और प्रयास करने होंगे। इससे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के लिए किए गए प्रबंधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष चलाए गए खसरा-रूबैला अभियान में भी जिला सिरमौर ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करके 104 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया था और अब राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को भी सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
इस अवसर पर जिप सदस्य विनय गुप्ता, अध्यक्ष नगर परिषद अनीता शर्मा, ओम प्रकाश सैनी, डॉ. एसके सबलोक, राकेश गर्ग, मेडिकल अधीक्षक डॉ. केके पराशर के अलावा मेडिकल कॉलेज का स्टाफ व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
-----------