फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   11 players of scholarhome school selected for state badmintion pratiyogiat

Sirmour News: 11 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा के लिए हुआ चयन

Tue, 22 Jul 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
11 players of scholarhome school selected for state badmintion pratiyogiat
स्कल की निदेशक व प्रधानाचार्य के साथ राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता को चयनित द स्कॉलर्स होम
(हिमाचल यूथ)
विज्ञापन


11 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा के लिए हुआ चयन
शानदार प्रदर्शन कर खिलाड़ियों ने किया गौरवान्वित : डॉ. एनपीएस नारंग
द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब के खिलाड़ी जिला स्तर पर खूब चमके
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। द स्कॉलर्स होम स्कूल के खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। बेहतर प्रदर्शन के दम पर 11 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों के कोच एवं निरीक्षक रोहित शर्मा और सुधीर कुमार को दिया गया। इनकी देखरेख में इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
स्कूल के निदेशक डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग, निदेशक गुरमीत नारंग तथा प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने पूरी टीम को बधाई दी। इस उपलब्धि से अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा मिलेगी। खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी लगन और जोश के साथ खेलने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया नाहन में दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में द स्कॉलर्स होम के 11 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते राज्य स्तर के लिए चयन से विद्यालय को गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों ने अंडर-11, 13, 15, 17 में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-11 वर्ग में ठाकुर सौरभ चौहान ने प्रथम स्थान, अंडर-13 वर्ग में श्रेयांश मोरपू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-15 वर्ग कैटेगरी में निवृत्ति चौधरी ने द्वितीय तथा अंडर-17 वर्ग में शौर्य शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अन्य विद्यार्थी जिसमें दिव्यांश देव चौहान, आराध्या ठाकुर, आर्यांश चौहान, कृतज्ञ चौहान, जैसमीन कौर देवांशी बत्रा और आराध्या ठाकुर ने भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना नाम दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed