फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   11 lakh rupees will spent on saniyo didag school roof maintaince

Sirmour News: सनियो दीदग स्कूल छत्त की मरम्मत पर खर्च होंगे 11 लाख रुपये

Fri, 28 Jun 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
11 lakh rupees will spent on saniyo didag school roof maintaince
सनियो दीदग स्कूल छत्त की मरम्मत पर खर्च होंगे 11 लाख रुपये
विज्ञापन

निर्माण कार्य जांचने के लिए एसएमसी और स्कूल प्रशासन ने गठित की कमेटी
मरम्मत कार्य राशि देने पर शिक्षा मंत्री और लोक निर्माण मंत्री का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियो दीदग की स्कूल प्रबंधन समिति की एक बैठक अध्यक्ष संजीव ठाकुर की अध्यक्षता में हुई जिसमें स्कूल की छत की मरम्मत के लिए ग्यारह लाख रुपये देने के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार जताया गया।
बैठक में छत की मरम्मत का कार्य ठेकेदार की ओर से से प्रारंभ कर दिए जाने पर निर्माण कार्य समेत अन्य बहुत सारे मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें विशेष रूप से स्कूल की छत के निर्माण कार्य का मुद्दा अभिभावकों के बीच चर्चा का विषय रहा। छत की गुणवत्ता अच्छी हो इसके लिए स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, प्रधानाचार्य, शिक्षकों और अभिभावकों की ओर से एक कमेटी का गठन किया गया। यह कमेटी छत के निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखेगी ताकि छत में कोई भी कमी न रहे और वह सालों साल टिकाऊ रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य श्याम सिंह ने बताया कि समिति में जयपाल ठाकुर, वेद प्रकाश ठाकुर, प्रताप चौहान, रणवीर ठाकुर, यशपाल चौहान, एसएमसी अध्यक्ष संजीव ठाकुर, रोहित ठाकुर, संदीप ठाकुर व अमितपाल सहित स्कूल स्टाफ के सदस्यों विजेशपाल, प्रेमसिंह व रविप्रकाश आदि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed