फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चूड़धार के जंगल में मिला कंकाल, पुलिस रवाना

चूड़धार के जंगल में मिला कंकाल, पुलिस रवाना

Fri, 26 Oct 2018 09:33 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
चूड़धार के जंगल में मिला कंकाल, पुलिस रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगड़ाह/नौहराधार (सिरमौर)। जिले की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार के जंगल में एक कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। कंकाल संबंधी सूचना मिलते ही संगड़ाह और नौहराधार पुलिस चूड़धार के लिए रवाना हो गई है। नौहराधार से चूड़धार का सफर 18 किलोमीटर के करीब है। पुलिस के साथ नौहराधार क्षेत्र से ग्रामीणों का दल भी चूड़धार के लिए रवाना हुआ है। शुक्रवार की सुबह चूड़धार के पास जमनाला के समीप सरवाकूड़ जंगल में भेड़-बकरी चरा रहे चरागाह ने इसकी सूचना नौहराधार के ग्रामीणों और पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि कंकाल के समीप कपड़े और जूते भी देखे गए हैं। सूचना के तुरंत बाद पुलिस और ग्रामीण भी मौके के लिए रवाना हुए। इस सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि चूड़धार के जंगल में दो जुलाई को सात साल की श्रुति गुम हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों के साथ पुलिस महकमे के आला अधिकारी भी छानबीन के लिए चूड़धार पहुंचे थे। खोजबीन के लिए ड्रोन कैमरे लगाए गए। खोजी कुत्तों से भी गुम हुई बच्ची का पता लगाने के प्रयास किए गए थे लेकिन, इसमें सफलता नहीं मिली। अब कंकाल मिलने से अचानक पुलिस और ग्रामीणों का ध्यान भी श्रुति की तरफ गया है। संभावना जताई जा रही है कि यह कंकाल गुम हुई बच्ची का न हो। लेकिन, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह कंकाल बच्ची का ही है। पुलिस दल के मौके पर पहुंचने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। डीएसपी संगड़ाह अनिल धोलटा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह टीम सहित चूड़धार के लिए रवाना हो गए हैं। भेड़पालकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। भेड़पालक के अनुसार मौके पर कपड़े और जूते भी मिले हैं। जल्द सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जुन्गा से भी एक टीम बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed