फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन में धू-धू कर जली बुराई, असत्य पर सत्य की हुई जीत

नाहन में धू-धू कर जली बुराई, असत्य पर सत्य की हुई जीत

Fri, 19 Oct 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
नाहन में धू-धू कर जली बुराई, असत्य पर सत्य की हुई जीत
अमर उजाला - फोटो : amarujala
नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर में शुक्रवार को बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और हिंसा पर अहिंसा की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। रावण, मेघनाद और कुंभकरण के विशाल पुतले धू-धू कर जले। उत्सव देखने के लिए चौगान में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। हिंदू, मुस्लिम और सिख समुदाय के लोगों ने उत्सव में भाग भाईचारे का संदेश दिया। संध्याकाल में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। डॉ. बिंदल ने रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों को आग लगाई। पुतला दहन की रस्म देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग चौगान मैदान पहुंचे। चौगान मैदान के आसपास खिलौने की दुकानें बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। पुतला दहन के दौरान शानदार आतिशबाजी हुई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने लोगों को दशहरा पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, नगर नगर परिषद की चेयरमैन अनीता शर्मा, कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा के अलावा पार्षदों समेत हजारों की तादात में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयदशमी का त्योहार पांवटा साहिब और ददाहू में भी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। ददाहू में नवयुवक मंडल की ओर से शुक्रवार देर शाम को स्थानीय खेल मैदान में रावण के पुतले का दहन किया गया। इससे पूर्व ददाहू बाजार में श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकियां निकाली गईं। बैंड बाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा से पूरा ददाहू नगर भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed