{"_id":"5b92af3e867a557fe67e1385","slug":"101536339774-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौरी ताल जोन को ओवर ऑल खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौरी ताल जोन को ओवर ऑल खिताब
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
सिरमौरी ताल जोन को ओवर ऑल खिताब
जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता सम्मानित
पचास मीटर दौड़ में अरुण ठाकुर का दबदबा
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला सिरमौरी ताल स्कूल में जोन स्तरीय खेलकूद-संस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सिरमौरी ताल जोन ने ऑल राउंड द बेस्ट ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि एनसीएल कंपनी के एचआर मैनेजर अत्तर सिंह चौहान ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।
सिरमौरी ताल स्कूल के सीएचटी रामपाल ने कहा कि प्रतियोगिता में 120 विद्यार्थियों ने दमखम दिखाया। छात्र वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अरुण कुमार प्रथम, जबकि शिवांश दूसरे स्थान पर रहे। सौ मीटर दौड़ में अभिनव प्रथम व कृष्ण दूसरे स्थान पर रहे। दो सौ मीटर दौड़ में सुमित प्रथम व कृष्ण दूसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में अखिलेश प्रथम, अभिनव दूसरे तथा लंबीकूद में स्वजल प्रथम व उत्कृष्ट द्वितीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में अरुण प्रथम और वरुण कुमार दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, छात्रा वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अंशिका प्रथम और रिया द्वितीय स्थान पर रही। सौ मीटर दौड़ में नैंसी प्रथम और रिया द्वितीय स्थान पर रही। दो सौ मीटर दौड़ में कोमल ने प्रथम, जबकि अनुष्का ने द्वितीय स्थान हासिल किया। शॉटपुट में नैंसी प्रथम, कोमल द्वितीय, लंबी कूद में कोमल प्रथम, स्वाति द्वितीय, ऊंची कूद में रुपाली प्रथम और कोमल द्वितीय रही। भाषण प्रतियोगिता में सर्वजीत कौर प्रथम रहीं। समूह गान, लोक नृत्य और नाटक में सिरमौरी ताल स्कूल का दबदबा रहा। कबड्डी छात्र वर्ग में सिरमौरी ताल प्रथम, अजौली द्वितीय रहा, जबकि कबड्डी छात्रा वर्ग में सिरमौरी ताल स्कूल प्रथम रहा। खो-खो छात्र वर्ग में छछेती प्रथम और सिरमौरी ताल द्वितीय रहा। खो-खो छात्रा वर्ग में छछेती प्रथम और अजोली दूसरे, वॉलीबाल छात्र वर्ग में सिरमौरी ताल प्रथम और अजौली द्वितीय, वॉलीबाल छात्रा वर्ग में सिरमौरी ताल प्रथम और छछेती द्वितीय रहा। बैडमिंटन छात्र वर्ग में सिरमौरी ताल प्रथम और अजौली द्वितीय स्थान पर रहा। जबकि छात्रा वर्ग में अजौली प्रथम और सिरमौरी ताल द्वितीय स्थान पर रहा।
पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि यशपाल बीडीसी सदस्य मुगल वाला करतारपुर और मनोज कुमार उपप्रधान मुगला वाला करतारपुर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सीएचटी रामपाल, सीएचटी प्रेमपाल, सीएचटी सरोज कुमारी, खेल प्रभारी धर्मवीर सिंह, एसएमसी प्रधान सुरेंद्र सिंह, कमलेश कुमार, रामेश्वर दत्त, जयपाल, संजीव शर्म, धर्मपाल, नेत्र सिंह, मनजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनीष गुप्ता, कमलेश, रेखा देवी, अनुराधा शर्मा, कनिका ठाकुर, जीतराम, श्यामा देवी, रक्षा देवी, हरदेवी, संतरों देवी, निर्मला देवी, पूनम शर्मा रमाकांत तिवारी और खुशीराम मौजूद रहे।