फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   उद्योग ने एक साथ निकाले दो दर्जन कामगार

उद्योग ने एक साथ निकाले दो दर्जन कामगार

Sat, 23 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
उद्योग ने एक साथ निकाले दो दर्जन कामगार
डेमो - फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर) औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के तहत खैरी क्षेत्र में स्थित एक उद्योग ने करीब दो दर्जन कामगारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इससे कामगार सड़क पर आ गए हैं। कामगारों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए न्याय की मांग की है। इस संदर्भ में जिला प्रशासन को भी शिकायत पत्र सौंपा गया है।
जानकारी के अनुसार कालाअंब के खैरी में मेटल का सामान बनाने वाले उद्योग से करीब 24 कामगारों को बाहर निकाला गया है। निकाले गए कामगारों में रविकुमार, फूलचंद, रविंद्र, राजीव कुमार, मनीष, विनोद, मदन लाल, सतिंद्र, कुलदीप, सतपाल, अनिल, गुरदीप, राकेश व लवकेश आदि ने इस बाबत जिला प्रशासन को शिकायत भी सौंपी है।
विज्ञापन

कामगारों ने कंपनी प्रबंधन पर गाली-गलौज करने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। कामगारों ने बताया कि उनसे जबरन ओवरटाइम करवाया जाता रहा। ओवरटाइम का भुगतान वेतन के हिसाब से नहीं किया गया बल्कि 6300 रुपये वेतन के हिसाब से ही भुगतान किया जाता है। उन्होंने कहा कि कंपनी के रिकार्ड में भी कई खामियां हैं। उनकी नियुक्ति की तारीख भी गलत दर्शाई गई है। यदि कोई कर्मचारी इसका विरोध करता है तो उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। 21 जून को तो प्रबंधन ने उनको नौकरी से भी निकाल दिया। जब उन्होंने प्रबंधन से बात करनी चाही तो उनसे बात नहीं की गई। कामगारों ने बताया कि इस संदर्भ में जिला प्रशासन व पुलिस विभाग को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला श्रम अधिकारी चंद्रमणी शर्मा ने बताया कि कामगारों की शिकायत मिली है। इस मामले में श्रम निरीक्षक को जांच के आदेश दिए गए हैं। कामगारों व कंपनी प्रबंधन में बातचीत से समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed