फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: cm sukhvinder says the Central Govt will be approached to expedite the search for Sukhwinder.

शिमला: मुख्यमंत्री बोले- सुखविंदर की शीघ्र तलाश के लिए केंद्र सरकार से बात की जाएगी

Wed, 16 Sep 2026 09:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Sep 2026 09:07 PM IST
सार

परिजनों ने मुख्यमंत्री को बताया कि नेपाल में बाढ़ आने के बाद से सुखविंदर रतन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इस कारण परिवार बेहद चिंतित है।

विज्ञापन
Shimla: cm sukhvinder says the Central Govt will be approached to expedite the search for Sukhwinder.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नेपाल बाढ़ में लापता ऊना निवासी इंजीनियर सुखविंदर रतन के परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। कहा कि मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। परिजनों ने आज ऊना के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री से भेंट की। उन्होंने सुखविंदर की खोज के लिए सरकार से मदद मांगी। परिजनों ने मुख्यमंत्री को बताया कि नेपाल में बाढ़ आने के बाद से सुखविंदर रतन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन


इस कारण परिवार बेहद चिंतित है। मुख्यमंत्री ने परिवार को आश्वस्त किया कि सुखविंदर रतन की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में परिवार को सभी आवश्यक सहायता देगी। मुख्यमंत्री ने यह भी दोहराया कि उनकी शीघ्र तलाश के लिए केंद्र सरकार से बात की जाएगी। राज्य सरकार केंद्र से खोज अभियान में तेजी लाने का अनुरोध करेगी। सुखविंदर रतन नेपाल में 216 मेगावाट की अपर त्रिशूली जलविद्युत परियोजना में साइट इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। वह 26 अगस्त को क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बाद से लापता हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने परिवार को हर संभव सहायता का पूरा आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुखविंदर रतन की तलाश के प्रयासों में तेजी लाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस मुश्किल घड़ी में परिवार को सभी जरूरी सहायता दी जाएगी। उनका लक्ष्य जल्द से जल्द सुखविंदर रतन के बारे में जानकारी प्राप्त करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed