फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Youth Congress, Youth Congress Elections, Ani, Kullu

Rampur Bushahar News: रविंद्र ने आनी विस युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पेश की दावेदारी

Thu, 29 Aug 2024 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
आनी विधानसभा क्षेत्र में चार युवा प्रत्याशी उतरे हैं चुनावी मैदान में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में नए सिरे से बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। संगठन में सक्रिय युवाओं के साथ ही पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों की भागीदारी बढ़ाने की तैयारी है। इसी कड़ी में आनी विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव होने हैं। अध्यक्ष पद के लिए नितेश ठाकुर, रविंद्र कुमार, रमेश कुमार और विजय कुमार प्रत्याशी मैदान में हैं। चारों अपने पक्ष में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं को रिझाने में जुटे हैं। आनी विधानसभा क्षेत्र के लूहरी से संबंध रखने वाले रविंद्र कुमार ने भी युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रखी है। 22 वर्षीय युवा रविंद्र ने कहा कि प्रेसवार्ता में कहा कि युवा कांग्रेस आनी का अध्यक्ष बनकर वह न केवल कांग्रेस के संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे, बल्कि आनी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं, मांगों को भी उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वह एनएसयूआई के साथ जुड़े हैं और संगठन के लिए हर जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आनी विधानसभा क्षेत्र के युवाओं, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनके पक्ष में मत करने की अपील की है, ताकि वह युवा कांग्रेस को आनी विधानसभा क्षेत्र में सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed