फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Visited Shri Krishna after traveling 12 km from Yula

यूला कंडा में धूमधाम से मनाया मनाया जन्माष्टी पर्व

Fri, 19 Aug 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Visited Shri Krishna after traveling 12 km from Yula
यूला गांव से करीब 12 किलोमीटर यात्रा करके भगवान श्रीकृष्ण का दीदार करते श्रदालु फोटो संजीव कुमार - फोटो : RAMPUR-HP
भावानगर(किन्नौर)। जिले के यूला कंडा में जिला स्तरीय जन्माष्टमी पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्माष्टमी से एक दिन पूर्व श्रद्धालु यूला कंडा की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

वीरवार को करीब 10:00 बजे स्थानीय ग्रामीण, बौद्ध लामा और अन्य श्रद्धालुओं ने रीति रिवाजों के साथ यूला कंडा के लिए यात्रा शुरू की और लोकगीतों और बौद्ध मंत्रों के साथ करीब 12 किलोमीटर की यात्रा कर शाम लगभग 6:00 बजे सराय भवन पहुंचे। सारी रात भजन कीतर्न कर शुक्रवार को सुबह करीब 4:00 बजे प्रसाद बनाकर भक्ति गीतों के साथ श्री कृष्ण मंदिर की ओर प्रस्थान किया और मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना करने के बाद पशुओं को नमक खिलाया। इस जिला स्तरीय जमाष्टमी पर्व का शुभारंभ प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने किया। उन्होंने सभी लोगों को इस पर्व की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला किन्नौर के यूला गांव से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी और करीब 12,778 फीट की ऊंचाई पर भगवान नामक स्थान पर यूला कंडा में श्रीकृष्ण का यह मंदिर प्राकृतिक झील के बीचोंबीच बना हुआ है। कंडा में पहुंचने के लिए यूला गांव से पैदल लगभग 7 घंटे का समय लगता है। झील के बीचोंबीच स्थित भगवान श्री कृष्ण का मंदिर क्षेत्रवासियों के लिए धार्मिक आस्था का प्रतीक है और यूला कंडा में कई प्रकार के फूल में जड़ी-बूटियां भी पाई जाती हैं। जन्माष्टमी के दिन लोगों ने 18 प्रकार के फूलों से भगवान श्री कृष्ण की पूजा की ।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मान्यता
मान्यता है कि इस पवित्र तालाब में बने हुए मंदिर का निर्माण महाभारत काल में पांडवों की ओर से वनवास एवं अज्ञातवास के दौरान किया था, जिससे गांवों की उत्पत्ति के कुछ वर्ष बाद यहां पर जन्माष्टमी पर्व हर वर्ष बड़ी आस्था और धूमधाम से मनाया जाता है। जन्माष्टमी के दिन यूला कंडा में बनी प्राकृतिक झील के साथ बहती नहरों में लोगों ने टोपी डालकर अपना भविष्य जाना। मान्यता है कि यदि टोपी नहर में बहती हुई दूसरे स्थान पर सकुशल बिना डूबे हुए पहुंच जाए तो भाग्य अच्छा होता है और यदि टोपी नहर में डूब जाए तो अच्छा नहीं माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed